मंडलायुक्त,नोडल अधिकारी ने वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस पर कपि वन में किया फलदार पौधे का रोपण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

मंडलायुक्त, प्रयागराज एवं जनपद की नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आज वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस पर विकास खण्ड क्षेत्र मूरतगंज के बरई सुलेम में स्थापित कपि वन में फलदार पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।
मंडलायुक्त ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे वितरित किए तथा उन्हें अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने का संकल्प है। उन्होंने सभी से रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण एवं मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें