टीसी के नाम पर प्रधानाध्यापिका पर रिश्वत मांगने का आरोप* *वीडियो बनाने और रिश्वत का विरोध करने पर अभिभावक की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*कौशांबी न्यूज
चरवा थाना क्षेत्र के टीका का पूरा मजरा काजू स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रा की टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) लेने पहुंचे अभिभावक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रधानाध्यापिका पर टीसी देने के एवज में सुविधा शुल्क मांगने और विरोध करने पर शिक्षक के साथ मिलकर चप्पलों से पिटाई करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।


कोखराज थाने के अलीगंज निवासी अनुज कुमार यादव पुत्र ऊधौ श्याम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी मौसेरी बहन चंचला प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार तक पढ़ी है। विद्यालय से टीसी लेने के लिए कई बार जाने पर प्रधानाध्यापिका कथित रुप से एक हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जाती रही। आरोप है कि रुपये न देने पर टीसी देने से इनकार कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को वह स्वयं अपने मौसेरे भाई के साथ बाइक से टीसी लेने विद्यालय पहुंचा। वहां भी कथित रुप से सुविधा शुल्क मांगा गया। विरोध करने पर प्रधानाध्यापिका ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और एक शिक्षक के साथ मिलकर उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी छीनकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने घायल अनुज कुमार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर महेश सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी नेवादा को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें