जैविक खेती बनेगी, स्वस्थ जीवन का आधार-सीडीओ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

विकास खंड नेवादा के ग्राम-गोविंदपुर में आज जैविक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष अमित सिंह, उद्यो सिंह, सुजीत दिवाकर आदि उपस्थित रहें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों और महिला कृषकों से कहा कि जैविक खेती, स्वस्थ जीवन की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने किसानों को रासायनिक खेती से हटकर जैविक खेती अपनाने, इससे न केवल स्वास्थ्य सुरक्षित रखने बल्कि आमदनी बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने ग्राम-गोविंदपुर को गोद लेने की घोषणा करते हुए गांव के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया।
उप कृषि निदेशक सत्येंद्र तिवारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से उनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अजय, डॉ. अमित एवं डॉ. मीनाक्षी ने जैविक खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारियां विस्तार से साझा कीं। कार्यक्रम में डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त देशबंधु, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी संजय गुप्ता, समन्वयक अखिलेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान जैविक किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी, लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह, फार्मर रजिस्टर कैंप तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा द्वारिका जैविक कृषि सेवा संस्थान का फीता काटकर शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में द्वारिका जैविक कृषि सेवा संस्थान के डायरेक्टर उद्यो सिंह ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए जैविक खेती को अपनाने का संदेश दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें