कौशाम्बी
कड़ा विकास खंड के सौरई बुजुर्ग गांव के राम सागर मोहल्ले में चल रहे डॉ भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम सेमी फाइनल मैच मंगलवार को राहुल इलेवन कटरा व हथगाम इलेवन के बीच खेला गया।जिसमें हथगाम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राहुल इलेवन की टीम ने अदनान के शानदार 105 रनों की पारी की बदौलत निर्धारित 12 ओवरों में 200 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हथगाम इलेवन की पूरी टीम 82 रन बनाकर आउट हो गई।राहुल इलेवन कटरा की तरफ से दूसरी पारी में 6 विकेट लेने वाले शनि को मैन आफ द मैच चुना गया।आयोजक मण्डल द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।आयोजक मण्डल ने बताया कि फाइनल मैच 15 जनवरी को राहुल इलेवन कटरा व महाकाल इलेवन के बीच खेला जाएगा।
Author: Up Head Line
Views: 92









