
रितेश कुमार/समस्तीपुर. रेलवे के द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर असम के गुवाहाटी से एसएमभीटी, बेंगलूरू के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी से 18 जून को परिचालित की जाएगी. इसके परिचालन से इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा.
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन के द्वारा स्पेशल ट्रेन परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी संख्या 05698 गुवाहाटी-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलूरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 18 जून, 2023 को गुवाहाटी से 23.10 बजे शुरू होकर अगले दिन 10.30 बजे कटिहार, 11.33 बजे नौगछिया, 12.28 बजे खगड़िया, 15.00 बजे बरौनी, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे डीडीयू रूकते हुए 21.06.2023 को 15.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलुरू पहुंचेगी.
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी से चल कर कामाख्या, रंगियरा, न्यू बोगांईगांव, कोकराझार, न्यू कूच बिहार, धूपगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बरौनी, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, बिजयवाड़ा, पेरम्बुर, काटपाड़ी, जोलारपट्टी, बंगारपेट रेलवे स्टेशन पर रूकते हुए एसएमभीटी बेंगलूरू पहुंचेगी.
इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 08 कोच एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे.
.
Tags: Bihar News in hindi, Indian Railways, Local18, Samastipur news, Train schedule
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 09:02 IST






