
सच्चिदानंद/पटना. गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है. इस कारण से कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. भीड़ को कम करने के लिए रेलवे लगातार समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन कर रहा है. इस क्रम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे के द्वारा बिहार की राजधानी पटना और आंनद विहार (दिल्ली) के बीच एक और समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते आनंद विहार पहुंचेगी.
गाड़ी संख्या 02250 आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 16, 18, 23 और 25 जून, 2023 को 19.10 बजे शुरू होकर अगले दिन 00.02 बजे कानपुर सेंट्रल, 02.13 बजे प्रयागराज, 04.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 05.45 बजे बक्सर, 06.35 बजे आरा स्टेशन पर रूकते हुए 07.30 बजे पटना पहुंचेगी. बता दें कि, इस ट्रेन में 1AC का 01 कोच, 2AC के 03 कोच, 3AC के 12 कोच, स्लीपर क्लास के 04 कोच और एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.
इन तारीख को पटना से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
वहीं, गाड़ी संख्या 02249 पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 17, 19, 24 और 26, 2023 जून को पटना से 09.00 बजे शुरू होकर 09.40 बजे आरा, 10.30 बजे बक्सर, 11.37 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 13.37 बजे प्रयागराज, 15.45 बजे कानपुर सेंट्रल पर रूकते हुए उसी दिन 20.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. इस ट्रेन में भी 1AC के 01 कोच, 2AC के 03 कोच, 3AC के 12 कोच, स्लीपर क्लास के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.
.
Tags: Bihar News in hindi, Indian Railways, Local18, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 08:41 IST






