
कृष्ण बाली/अंबाला: शहर अंबाला कई बातों के लिए मशहूर है. इन्हीं में से एक है यहां की कपड़ा मार्केट. अंबाला की कपड़ा मार्केट इतनी मशहूर है कि न सिर्फ आसपास, बल्कि दूर-दूराज से लोग यहां स्पेशल कपड़े खरीदने आते हैं. खासतौर पर शादी की शॉपिंग के लिए अंबाला की यह मार्केट बेस्ट ऑप्शन है. यहां की कपड़ा मार्केट में हर क्वालिटी और रेट का कपड़ा मिल जाता है.
लहंगे, साड़ी और सूट की हर क्वालिटी यहां मिल जाएगी. कहते हैं कि एक वक्त इंग्लैंड की महारानी के कपड़े भी यहीं से जाया करते थे. वहीं आज के समय में भी पंजाब, हिमाचल से लोग यहां कपड़ा खरीदने आते हैं और अपने राज्यों में जाकर बेचते भी हैं. आने वाले दिनों में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और तब कपड़ा मार्केट में लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी. वहीं दुकानदारों को भी इस सीजन से काफी उम्मीदें हैं.
शादी ब्याह के सीजन में कपड़ा मार्केट में भीड़ के कारण निकलने को भी जगह नहीं मिलती, लेकिन यहां पर सीजन न भी हो तब भी दूसरे राज्यों से लोग आकर खरीदारी करते हैं. यहां से कपड़े लेकर अपने शहर में रिटेल में बेचकर रोज़ी रोटी चलाते हैं. वहीं दुकानदारों का कहना है कि वे ज्यादातर यहां पर होल सेल कपड़ों का काम करते हैं. यहां पर हर तरह कि कपड़ों की वैरायटी कम दामों में मिल जाती है.
उनका कहना है कि यह मार्किट एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्किट है. यहां पर दूसरे राज्यों से लोग आते हैं और खरीदारी करते हैं. उनका कहना है कि कुछ लोगों ने अपने शहर में रिटेल कपड़ों की दुकान खोली है और यहां से होलसेल में कपड़ा खरीद कर वहां पर रिटेल में बेचते हैं, जिससे उनका रोज़गार चलता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 22:29 IST









