रांची. झारखंड की राजधानी रांची में लगातार स्नैचिंग की वारदात देखने को मिल रही है. सुनसान रास्तों से गुजरने वाली महिलाओं से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है. इसी फेहरिस्त में शनिवार को भी एक वारदात हुई, जिसमें महिला से सोने की चेन उड़ाने वाले दो स्नैचर्स पुलिस की टीम ने एक किलोमीटर तक खदेड़कर धर दबोचा. दबोचे गए दो में से एक स्नैचर ने पुलिस से बचने के लिए सोने की चेन को ही निगल लिया जिसके बाद उसकी जान पर ही आफत बन आई.
इसके बाद पुलिस वालों ने ही स्नैचर को अस्पताल में भर्ती करवाया है. घटना रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह पुल के पास की है जहां शातिर स्नैचर सलमान और जफर ने महिला के गले से सोने की चेन की स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया. चेन झपटने के बाद दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गए लेकिन शनिवार को दोनों की किस्मत ने उन्हें दगा दे दिया. वारदात वाले स्थान से कुछ ही दूर मौजूद पीसीआर के जवानों ने जैसे ही महिला का शोर सुना उन्होंने सलमान का पीछा करना शुरू कर दिया. जवानों ने एक किलोमीटर खदेड़ कर सलमान और जफर दोनों को धर दबोचा.
जैसे ही सलमान और जफर को पुलिस के जवानों ने दबोचा पुलिस से बचने के लिए सलमान ने छीनी हुई सोने की चेन को निगल ली, हालांकि सलमान को सोने की चेन निगलते पुलिसकर्मियों ने देख लिया था ऐसे में सलमान और जफर तक कोई भी बहाना पुलिस वालों के सामने नहीं चल पाया. मामले की जानकारी मिलने के बाद हटिया डीएसपी राजा मित्रा ने आरोपी सलमान के पेट और छाती का एक्सरे करवाने का निर्देश दिया.
आपके शहर से (रांची)

यहां मिलता खास बदाम वाला सत्तू का शरबत, लोगों में है काफी लोकप्रिय, एक ग्लास पीते ही थकावट छूमंतर

‘मायके से 5 लाख लाओ नहीं तो वायरल कर दूंगा अश्लील वीडियो’, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

यहां झोला भर-भरकर 40-50 रुपए किलो खरीदिए काजू, देखिए काजू बागान की खास तस्वीरें

धनबाद में यहां मिलती है केसर और इलायची वाली रसदार जलेबी, कीमत भी बेहद है कम

Crime News: अंधविश्वास के चलते युवक ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

बोकारो में यहां मिलती है बेहतरीन कमल ककड़ी, तोड़ते वक्त रहता है सांप और जोक का खतरा

रेत और तालाब का तट… झारखंड के इस शहर में होगा मिनी गोवा जैसा एहसास, पिकनिक मनाने वालों की लगती है भीड़

अब इस नाम से जाने जाएंगे उत्कृष्ट स्कूल, सरकार के आदेश पर विभाग ने की घोषणा

OMG! आकाशीय बिजली से मोबाइल ब्लास्ट, फोन पर बात कर रहे शख्स की मौत

धनबाद की पल्ल्वी ने MD की पढ़ाई में टॉप कर हासिल किया गोल्ड मेडल, जानें किसे दिया सफलता का श्रेय

रांची में धमाल मचाने आ रहे बॉलीवुड सिंगर गुरु रंधावा, जानें शो की तारीख व लोकेशन
एक्सरे में भी सोने की चेन सलमान के छाती में अटका नजर आया, वहीं सोने की चेन के कारण आरोपी सलमान के सीने में दर्द होने लगा जिस कारण उसे रिम्स मे भर्ती कराया ग़या ताकि उसके सीने से सोने की चेन कि निकाला जा सके. बहरहाल जफर से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि शहर में हो रही छिनतई की वारदात का खुलासा हो सके.
.
Tags: Crime News, Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 22:11 IST









