Success Story : भारत में पिछले कुछ साल में कई बड़े और सफल स्टार्टअप शुरू हुए हैं. जिनमें से कई स्टार्टअप आईआईटियन्स ने शुरू किए हैं. आज आपके लिए लेकर आए हैं आईआईटी दिल्ली के एक पूर्व छात्र की कहानी. जिसने हजारों करोड़ की एक कंपनी खड़ी की है. यह शख्स पहली बार जब रतन टाटा से मिला था तो जबान से कोई शब्द ही नहीं निकलते थे.
हम बात कर रहे हैं आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट गौरव कुशवाहा की. आईआईटी से पढ़ाई के बाद एंटरप्रेन्योर बनने से पहले गौरव ने अमेजन में चार साल काम किया. इसके बाद 27 साल की उम्र में उन्होंने 2007 में अपनी पहली वेबसाइट शुरू की. इस वेंचर का नाम Chakpak.com था. यह बॉलीवुड, तमिल और तेलुगु फिल्मों का एक कंटेंट पोर्टल था. इसे उन्होंने नितिन राजपूत के साथ मिलकर शुरू किया था. अभी नितिन राजपूत गौरव की कंपनी ब्लू स्टोन डॉट कॉम में वाइस प्रेसिडेंट हैं.
गौरव की कंपनी में रतन टाटा ने किया निवेश
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली में लगी है अनोखी प्रदर्शनी, अपनी पेंटिंग के जरिए लोगों को दीवाना बना रही है यह लड़की

एम्स दिल्ली में महिला डॉक्टरों-मरीजों के लिए लगीं 14 सेनिटरी पैड वेंडिंग मशीनें, बस 10 रुपये में मिलेंगे तीन पैड

Breaking News : Gangster Lawrence Bishnoi की आज Delhi के Saket Court में होगी पेशी | News18India

सिर्फ UPSC ही नहीं स्कूलों जाने में भी आगे हैं लड़कियां, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में खुलासा

यूपी सहित पांच राज्यों में यूनानी चिकित्सा में होने जा रहा बड़ा काम, गंभीर बीमारियों का भी होगा इलाज

दिल्ली में यहां मिलते है 25 रुपये से लेकर 25 सौ तक के पौधे , जो आपके घर की बढ़ा देंगे शोभा, जानिए लोकेशन

पहली बार 15 अगस्त और 26 जनवरी के अलावा इस दिन होंगी दिल्ली की सीमाएं सील, वजह जानें

आबकारी नीति केस: मनीष सिसोदिया ने खुद कबूली ‘सबूत’ वाले 2 मोबाइल फोन नष्ट करने की बात – CBI

NITI AYOG: Delhi में हो रही नीति आयोग की बैठक में नहीं आएंगे 5 राज्यों के मुख्यमंत्री | PM Modi

New Parliament Boycott: ‘भारतीय परंपरा, संस्कृति से Congress को नफरत क्यों?’, Amit Shah ने कसा तंज

पड़ोसी देश पाकिस्तान से पोलियो आने का है खतरा, पंजाब के इन 12 जिलों में चलेगा पल्स पोलियो अभियान
गौरव कुशवाहा ने अपनी पहली कंपनी बेचने के बाद साल 2011 में एक नई कंपनी ब्लूस्टोन ज्वैलरी शुरू की. इसमें दिग्गत उद्योगपति रतन टाटा ने पर्सनल इनवेस्टमेंट किया. गौरव कुशवाहा की रतन टाटा से मिलने की एक दिलचस्प कहानी है. हुआ ये था कि गौरव कुशवाहा मुंबई में पहली बार जब रतन टाटा से मिले तो उनके पास कोई शब्द ही नहीं थे. इधर वह चाहते थे कि कंपनी में टाटा निवेश करें. पत्नी ने कह रखा था कि टाटा के मुलाकात के समय फोटो जरूर क्लिक कराएं. लेकिन गौरव को नहीं पता था कि टाटा के साथ बातचीत कैसे शुरू की जाए. अंतत: रतन टाटा ने ही गौरव से बातचीत शुरू की.
गौरव कुशवाहा अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहते हैं कि रतन टाटा का नाम किसी भी व्यक्ति को अभीभूत कर देता है. लेकिन वह काफी चार्मिंग और सॉफ्ट पर्सनॉलिटी हैं.
रतन टाटा ने दी थी एक सलाह
गौरव अपने इंटरव्यू में बताते हैं कि रतन टाटा ने उन्हें सिर्फ एक सलाह दी थी. टाटा ने उनसे कस्टमर्स के लिए वैल्यू बनाने के लिए कहा. उन्होंने यह भी सलाह दी कि हमेशा कुछ असाधारण प्रोडक्ट, सर्विस और कल्चर बनाने की कोशिश करें. टाटा ने कहा कि यदि इन बातों का ध्यान रखा जाए तो ग्राहक भरोसा करेंगे और एंटप्रेन्योर से कनेक्ट करेंगे.
कंपनी ने पिछले साल जुटाए थे 41 करोड़ डॉलर
गौरव कुशवाहा की कंपनी ने पिछले साल 41 करोड़ डॉलर के वैल्युएशन पर 230 करोड़ रुपये जुटाए थे. मौजूदा समय में यह भारतीय मुद्रा में 3387 करोड़ रुपये होगा. कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल 476.6 करोड़ था. अगले साल कंपनी ने 2000 करोड़ रुपये रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है.
ये भी पढ़ें
SPG Salary: एसपीजी में कैसे मिलती है नौकरी, क्या होती है सैलरी? जानें इनका वर्किंग स्टाइल
Success Story : कौन हैं IAS प्रियंका शुक्ला, अभी क्यों हो रही उनकी चर्चा ?
.
Tags: Job and career, Ratan tata, Success Story
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 21:54 IST









