चूरू में तूफानी बारिश बनी आफत…पेड़ और बिलजी के पोल गिरे, घंटों गुल रही बत्ती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नरेश पारीक/चूरू: राजस्थान में अचानक से मौसम में बड़ा परिवर्तन हुआ है, जहां प्रदेश के कई इलाकों में तूफानी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है. वहीं चूरू में भी शनिवार अल सुबह तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई. एक ओर जहां गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं तूफानी बारिश से लोगों को नुकसान भी हुआ है. कहीं टिन शेड उड़ गए, तो कहीं पेड़ धराशाई हो गए. बिजली के पोल भी गिर गए हैं.

बिजली के पोल गिरने से सुबह से ही शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल रही. बारिश के बाद एक और जहां गर्मी व उमस से राहत मिली है, वहीं मौसम खुशनुमा बना हुआ है. शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को खासी परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है. बारिश के बाद नगर परिषद प्रशासन के इंतजामों की पोल भी खुलती नजर आ रही है.

मौसम विशेषज्ञ की मानें तो प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर भारत मे हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बड़ा परिवर्तन देखा गया है. मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के 10 संभागों के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

28.8 MM बारिश दर्ज
मौसम केंद्र चूरू की मानें तो अल सुबह 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और मेघ गर्जनाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई. जिसके चलते सुबह 8:30 बजे तक 28.8 MM बारिश दर्ज की गई. वहीं शनिवार का न्यूनतम तापमान 18.1 दर्ज किया गया.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 21:23 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें