पटना. बिहार में मौसम का मिजाज समझना अब आसान हो गया है, खासकर मानसून के समय में. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार मौसम सेवा केंद्र का शुभारंभ किया जिसने एक मोबाइल ऐप मौसम बिहार को विकसित किया है. इस ऐप में कई ऐसी खूबियां हैं जो आपके लिए बेहद मददगार हो सकती हैं. इसका लोकार्पण नीतीश कुमार ने किया है. ये ऐप मौसम की सटीक जानकारी के लिये विकसित किया गया है और ऐसा करने वाला बिहार भारत का पहला राज्य है.
इस ऐप की खासियत हम आपको बताते हैं. इससे मौसम का पूर्वानुमान अब आपके हाथों में होगा. बिहार के सभी किसान एवं आम जन मौसम बिहार मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने ग्राम पंचायत का मौसम पूर्वानुमान प्राप्त कर सकते हैं. बिहार मौसम सेवा केंद्र 24 घंटे कार्यरत रहेगा और लोग दूरभाष एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त कर सकेंगे. बिहार मौसम सेवा केंद्र के माध्यम से प्राकृतिक आपदाओं के पूर्वानुमान की सूचना प्रसारित कर लोगों को सतर्क किया जाएगा, जिससे कम-से-कम क्षति होगी.
इस ऐप के जरिए मौसम पूर्वानुमान की सटीक जानकारी होने से राज्य में किसानों को खेती में सुविधा होगी. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के बिहार में 19 स्वचालित मौसम केंद्र स्थापित हैं. इससे मौसम पूर्वानुमान की सही जानकारी नहीं मिल पाती थी. बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा 487 सेवा केंद्र स्थापित किये गये हैं जिससे मौसम के संबंध में सटीक जानकारी मिल पायेगी. बिहार मौसम सेवा केंद्र 24 घंटे कार्यरत रहेगा और लोग दूरभाष एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से मौसम संबंधी सूचना प्राप्त कर सकेंगे.
आपके शहर से (पटना)

Chapra News : छपरा सिविल कोर्ट का गजब का आदेश, अब थानेदार खुद के खिलाफ अपने थाने में दर्ज कराएंगे केस

सुहागरात को ही धोखा, आशिक संग ज्वेलरी-पैसे लेकर भागी दुल्हन, दूल्हा बोला- पता होता तो ब्याह नहीं करता

मेढ़ विधि से पूर्णिया के किसान ने 5 कट्ठा में उपजाया 400 किलो गेंहू, जानिए कैसे तैयार करें खेत और बीज

नए संसद भवन पर रार: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार से पूछा ऐसा सवाल कि JDU को नहीं मिल रहा जवाब, जानें मामला

RJD नेता अपहरण केस में फंसे BJP विधायक, घर से मिले अवैध हथियार, फरार MLA की गिरफ्तारी तय

Sports News : जूनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप में बक्सर के सत्यम ने जीता रजत पदक, जानिए इस खिलाड़ी का क्या है सपना

Summer Vacation Trip: बच्चों के साथ मनाना चाहते हैं गर्मी की छुट्टी तो यहां लगा है डिज्नीलैंड मेला, चटपटी डिश भी मिलेगी

स्वाद में बेमिसाल होता लीची का शहद, विदेशों तक में हैं इसके दीवाने, सस्ते में खरीदना हो तो पहुंच जाइये यहां

जब बक्सर में होती थी नील की खेती तो अंग्रेजों ने बनाया था नीलमहना, जानें इसका इतिहास और अब लोग क्या कर रहे हैं मांग

Jharkhand News: D.Y. Chandrachud ने Jharkhand में ऐसा क्या कर दिया की हो रही है चारों ओर तारीफ! CJI

JP University: स्नातक पार्ट-2 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी, इस डेट तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म
इससे पंचायत स्तर तक के मौसम का पूर्वानुमान किया जाता है. इस मोबाइल ऐप के माध्यम से सभी किसान एवं आम जन पंचायत स्तर तक तापमान, वर्षापात हवा की गति, आर्द्रता के बारे में रियल टाइम सूचना तथा आगामी पांच दिनों का पूर्वानुमान भी प्राप्त हो सकेगा. ऐसा मोबाइल ऐप विकसित करने वाला बिहार भारत का पहला राज्य है. मुख्यमंत्री ने बिहार मौसम सेवा केंद्र द्वारा विकसित मोबाइल ऐप मौसम बिहार’ का लोकार्पण के बाद कहा कि बिहार मौसम सेवा केंद्र का शुभारंभ कराया गया है. यह बहुत खुशी की बात है और यह कार्य प्रशंसनीय है. इसके लिये मौसम वैज्ञानिकों को शुभकामनायें देता हूं और उम्मीद करता हूं कि उच्च कोटि की कार्यकुशलता के साथ वो निरंतर कार्य करते रहेंगे.
.
Tags: Bihar News, PATNA NEWS, Weather forecast
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 21:17 IST









