जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर मादा भालू और उसके शावकों ने किया हमला, हालत गंभीर 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनूप पासवान/कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली जानवरों का आतंक थम नहीं रहा है. आए दिन यहां भालू और हाथियों के उत्पात के साथ वन्य जीवों और मानव द्वंद के मामले सामने आते हैं. इन घटनाओं में कई बार लोगों की जान भी जा चुकी है. ताजा मामले में जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीण पर मादा भालू और उसके दो बच्चों ने हमला कर दिया. इस घटना में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया है.

घायल ग्रामीण को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना कोरबी चैकी क्षेत्र की है जहां चोटिया खदान नंबर दो के नजदीक सलाईगोट गांव में रहने वाला कुशउराम अपने साथी के साथ लकड़ी लेने जंगल में गया हुआ था. इस दौरान मादा भालू और उसके दो शावकों ने उस पर हमला कर दिया. भालू के हमले के बाद ग्रामीण ने मदद के लिए अपने साथी को आवाज लगाई. लोगों के शोर मचाने और आने की आवाज सुनकर सभी भालू जंगल के अंदर भाग गए.

इसके बाद, घायल कुशउराम को उसके साथी ने किसी तरह घर तक पहुंचाया. इसके बाद, डायल 112 को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है.

बता दें कि, बीते 16 मई को भी इसी तरह भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे घायल कर दिया था. जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम डोंगातराई का रहने वाला एक अधेड़ व्यक्ति कंवल सिंह अपने साथियों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया था. कंवल सिंह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रहा था तभी उस पर एक भालू ने हमला कर दिया. करीब दस मिनट तक दोनों के बीच द्वंद चलता रहा. कंवल सिंह की चीख-पुकार सुन कर अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे तो घबरा कर भालू जंगल के अंदर भाग गया.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 14:32 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें