सड़क हादसों का शनिवार ! 24 घंटे में 7 लोगों की मौत, मृतकों में एक ही परिवार से ही 4 लोग भी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ. यूपी के प्रतापगढ़ जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 24 घंटे के अंदर 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है. पहली घटना प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज बाजार के लखनऊ – वाराणसी हाइवे की है जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार चार व्यक्तियों को टक्कर मार दी. इस हादसे में सांगीपुर थाना इलाके के पूरे महाबल निवासी मनोज सिंह व उनके मासूम बेटे शिवम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकी उनकी पत्नी सीमा सिंह और बेटी सपना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

इस घटना के बाद से ही परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. दूसरी घटना आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा बाजार की है, जहां बाइक और कार की हुई भीषण टक्कर में शिक्षक राजबहादुर यादव और रामपाल यादव की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नवाबगंज के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए मवेशी से टकराने की वजह से विनोद कुमार की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया.

प्रतापगढ़ में सड़क हादसों में हुई 7 मौत से परिजनों में कोहराम मचा है. एसपी सतपाल अंतिल का कहना है बीते 24 घंटे के अंदर सड़क हादसे में 7 लोगों की जान गई है, जबकि एक परिवार के 4 लोगों ने ने ही दम तोड़ दिया है. हादसे को लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है. प्रतापगढ़ में जल्द ही बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा.

Tags: Pratapgarh news, Road accident, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें