IMD Weather Alert: दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में अगले 5 दिन आंधी और बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेट अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. इस कारण यहां मौसम काफी सुहाना हो गया. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली में अगले 3-4 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है और इस दौरान आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि अरब सागर से आई नमी के कारण उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार और रविवार ऐसा ही मौसम रहेगा और उत्तर पश्चिम भारत में 5 दिनों तक तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. IMD ने इसके मद्देनजर हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया, ‘अरब सागर से आई नमी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में आज और कल ऐसा ही मौसम रहेगा. कल से इसका असर मुख्य रूप से यूपी में रहेगा और अगले दिन से इसमें कमी आएगी. वहीं उत्तर-पश्चिमी भारत में 5 दिनों तक आंधी चलेगी. इसके अलावा अगले 3-4 दिनों तक दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.’

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से लेकर UP-बिहार तक मौसम रहेगा सुहावना, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हमने हरियाणा, उत्तर-पूर्व राजस्थान, यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, लेकिन कल उत्तर-पूर्वी यूपी में भारी बारिश और अन्य इलाकों में आंधी की संभावना है.’

इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. मौसम में अचानक आए इस बदलाव से उत्तर भारत में चल रही भीषण गर्मी से लोगों को खासी राहत मिली. शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Tags: Imd, IMD alert, Rain alert, Weather news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें