सुपरस्टार यश लेकर आए ‘एक था जोकर’ फिल्म, फर्स्ट लुक हुआ आउट, पीठ पर दिखे कोड़ों के निशान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरोकारों और कथ्य प्रधान सिनेमा बनाने वाले सुपरस्टार अभिनेता यश कुमार जल्दी एक नई फिल्म लेकर भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का नाम ‘एक था जोकर’ है, जिसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है. इसमें यश कुमार एक पारंपरिक गेट अप में हाथ में चाबुक लिए नजर आ रहे हैं. उनकी पीट पर भी कोड़ों के निशान देखे जा सकते हैं और पैरों में पैजनियां भी पहनी हुई हैं. कुल मिलाकर फिल्म में लीड अभिनेता पूरी तरह से एक जोकर के अवतार में हैं. फिल्म के निर्माता यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं, जो भोजपुरी के स्टार भी हैं. उन्होंने बताया कि यह एक अलग और अनोखी कहानी पर आधारित फिल्म होने वाली है जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाना है. इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं.

यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म “एक था जोकर” को लेकर यश कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी मैंने खुद लिखी है, जिस पर हमने खूब मेहनत की है. इस फिल्म को लेकर हमारी सोच यह थी कि हम ऐसी फिल्म लेकर आए जो अब तक भोजपुरी स्क्रीन पर दर्शकों ने नहीं देखा है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है. हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है फिल्म की कास्टिंग भी जल्द ही अनाउंस की जाएगी. हमारी कोशिश होगी कि इस फिल्म को हम इसी साल रिलीज करें. फिलहाल हमें फिल्म के शूटिंग की ओर फोकस करना है। भव्य पोस्टर से सबों का अंदाजा हो जाएगा कि यह फिल्म कितनी बड़ी और महत्वपूर्ण होने वाली है.

उन्होंने बताया कि फिल्म “एक था जोकर” के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा,शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं. कथा यश कुमार और पटकथा व संवाद एस. के. चौहान का है. छायांकन जहाँगीर सय्यद संकलन गुर्जन्ट सिंह का है. मारधाड प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार, कला अवधेश राय और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह होंगे.

Also Read: मशहूर एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, ब्राइडल लहंगे में दिखी बेहद खूबसूरत, सामने आई तस्वीरें

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri actors, Bhojpuri film

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें