
मुंबई. ओम राउत (Om Raut) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) लगातार चर्चा में बनी हुई है. प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर यह फिल्म 16 जून (Adipurush releasing on 16th June) को रिलीज होने वाली है. ऐसे में इन दिनों फिल्म का प्रमोशन तेज हो गया है. मेकर्स ने कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना ‘जय श्री राम’ (Jai Shree Ram) रिलीज किया था. इस गाने को इतना पसंद किया गया कि इसे अब तक 86 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, बुधवार को इसी गाने का नया वर्जन भी जारी किया गया, जिसे अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने आवाज दी है. अब फिल्म के दूसरे गाने को रिलीज करने की प्लानिंग हो गई है.
प्रभास स्टारर ‘आदिपुरुष’ का जब पहला गाना सामने आया था तो यह गाना कुछ ही देर में सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया था. मेकर्स की उम्मीद से ज्यादा इस गाने को पसंद किया गया. इसकी सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोग इस गाने को अपनी रिंगटोन बना रहे हैं. गाने मिली अपार सफलता के बाद अब मेकर्स फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ लेकर आने वाले हैं.
4 दिन बाद होगा धमाका
ओम राउत की टीम फिल्म के दूसरे गाने ‘राम सिया राम’ को लेकर उत्साहित है. दूसरे गाने को 29 मई को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. इस गाने को सचेत और परम्परा ने गाया है और इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. मेकर्स ने गाने को रिलीज करने के लिए 12 बजे का समय चुना है. ऐसे में इस गाने को लेकर अभी से ही उत्साह बढ़ता दिख रहा है.
बता दें कि ओम राउत की फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, देवदत्त गजानन नागे, वत्सल सेठ, सोनल चौहान आदि प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है.
.
Tags: Arijit Singh, Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 12:39 IST









