
नई दिल्ली. भारत समेत दुनिया भर में इलेक्ट्रिक कारो की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इंडिया में भी लगभग सभी मेजर ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स लॉन्च कर रहे हैं. हाल ही में एक नई खबर सामने आई है कि दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी एक इलेक्ट्रिक कार है.
JATO डायनेमिक्स की और से जारी किए गए आंकड़ों की माने तो टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y) ने Q1 में दुनिया भर के डीजल और पेट्रोल कारों को पीछे छोड़ दिया. JATO डायनेमिक्स के इन आंकड़ो को Motor1 ने पब्लिश किया. JATO ने दुनिया भर के 53 बाजारों के लिए डेटा कलेक्ट करके यह रिपोर्ट जारी की है.
यह भी पढ़ें : डीजल इंजन वाली कार चलाने वाले ध्यान दें, भूल कर भी न करें ये गलती, ठप हो जाएगा इंजन
मस्क की भविष्यवाणी
कंपनी के लिए यह मील का पत्थर पार करना एक बड़ी उपलब्धि है. टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने हाल ही में यह भविष्यवाणी की थी उनकी मिड साइज एसयूवी इस साल अगस्त 2022 में अन्य सभी वाहनों को पीछे छोड़ देगी.’
सस्ती हुई टेस्ला की कारें
मस्क ने पिछले साल कहा था, “आप निश्चित रूप से मुर्गियों की गिनती नहीं करना चाहते हैं, जब तक कि वे अंडे से न निकल जाएं. लेकिन मुझे लगता है कि मॉडल वाई इस साल कमाई के हिसाब से सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और अगले साल यूनिट वॉल्यूम के हिसाब से सबसे ज्यादा है.” मस्क ने कंपनी की एनुअल शेयर होल्डर्स की बैठक में यह बात कही. कंपनी ने अपने कई कारों की कीमतों में कटौती की है, जिसमें मॉडल वाई भी शामिल है.
कारों की कीमत कम करने के फैसले से पुराने ग्राहक खुश नहीं जिन्होंने पहले ही ज्यादा दाम पर टेस्ला खरीदी. ग्राहकों का मानना है कि कंपनी के इस फैसले से उनकी कार की रिसेल वैल्यू बहुत कम हो गई है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 11:54 IST









