
हाइलाइट्स
गूगल द्वारा AI पावर्ड सर्च इंजन का एक्सेस दिया जा रहा है
ये एक्सेस केवल चुनिंदा यूजर्स को दिया जा रहा है
फिलहाल ये सुविधा भारत में नहीं है
नई दिल्ली. सर्च फीचर के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए बनाए गए गूगल के नए प्लेटफॉर्म Search Labs द्वारा अब चुनिंदा यूजर्स को इनवाइट किया जा रहा है. ताकि वे जनरेटिव AI पावर्ड नए सर्च इंजन को ट्राई कर सकें. हालांकि, इसमें भी वेटलिस्ट है. लेकिन, अच्छी बात ये है कि I/O 2023 इवेंट में लॉन्च होने के दो हफ्ते बाद ही कम से कम कुछ यूजर्स को इसका एक्सेस दिया जा रहा है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस महीने की शुरुआत में गूगल ने सर्च जनरेटिव एक्सपीरिएंस (SGE) को पेश किया था. ये नए फीचर्स का एक सेट है जो सर्च को एन्हांस करने के लिए जनरेटिव AI का इस्तेमाल करता है. इनमें से एक फीचर AI-जनरेटेड समरी है. ये सर्च रिजल्ट के टॉप पर रेगुलर ब्लू लिंक की जगह टॉपिक का संक्षिप्त ओवरव्यू दिखाता है.
यहां यूजर्स AI के फॉलो-अप सवाल करते हुए बात भी कर सकते हैं या ज्यादा जानने के लिए सजेस्टेड एक्शन में से सेलेक्ट कर सकते हैं. ये AI इंफॉर्मेशन के सोर्स का लिंक भी देता है. ताकि यूजर्स सोर्स पर जाकर एक्यूरेसी को वेरिफाई कर सकें. यूजर्स SGE के इस्तेमाल से शॉपिंग करते वक्त प्रोडक्ट की रेंज को डिस्कवर भी कर पाएंगे. कुछ महीने पहले Microsoft के Bing को भी ऐसे ही कुछ फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया था. अब गूगल ऐसा फीचर लेकर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: Google For India: ट्रांजैक्शन सर्च से लेकर डिजिलॉकर तक…ये हैं गूगल की 6 बड़ी घोषणाएं
SGE के साथ ही Labs में फिलहाल कुछ और फीचर्स भी हैं. एक Add to Sheets का है. ये सर्च रिजल्ट के हर लिंक पर एक बटन ऐड करता है. इससे यूजर्स तेजी से अपनी पसंद की शीट पर लिंक को ऐड कर सकते हैं. दूसरा Code Tips का फीचर भी है. ये एक AI-पावर्ड सॉल्यूशन है, जिसे खासतौर पर कोड लिखने और फिक्स करने में मदद करने के लिए बनाया गया है.
गूगल के पास करीब ग्लोबल सर्च इंजन मार्केट का 90 प्रतिशत शेयर है. ऐसे में इन नए जनरेटिव AI फीचर्स के जरिए सर्च और SEO इंडस्ट्री को हिला देने की क्षमता रखता है. फिलहाल इस नई सुविधा को केवल US में चुनिंदा यूजर्स को दिया जा रहा है. फिलहाल भारत में ये सुविधा नहीं है. यहां यूजर्स को अभी इंतजार करना होगा.
.
Tags: Artificial Intelligence, Google, Tech news, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 11:54 IST









