‘हम लड़ते हैं तो ताल ठोककर, गले मिलते हैं तो…’खोई जमीन की तलाश में जुटे आनंद मोहन, मोतिहारी में स्वर्ण से स्वागत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जेल से रिहाई होने के बाद पहली बार चंपारण पहुंचे आनंद मोहन.
महात्मा गांधी से जुड़े स्थलों पर जाकर आनंद मोहन ने किया नमन.
पताही में स्वर्ण मुकुट पहनाकर आनंद मोहन का किया गया स्वागत.

मोतिहारी. जेल से निकलने के बाद पहली बार पूर्व सांसद आनंद मोहन मोतिहारी पहुंचे. यहां उनके समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. यहां एक समारोह को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने केंद्र सरकार को जमकर कोसा. नाम लिए बगैर आनंद मोहन गृह मंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर बरसे. वहीं, प्रेस मीडिया को भी नसीहत दी. जेल से रिहा होने के मामले पर सवाल उठाने वालों को आनंद मोहन ने खूब खरी खोटी सुनाई और विरोधियों को खुले मंच से चैलेंज देते हुए कहा कि जो डर गया, समझो वह मर गया, लेकिन उनलोगों ने बहुत गलत नंबर डायल कर दिया है, जिसका जबाब आगामी 23 नवंबर को मिलेगा जब पटना को पाट देंगे.

आनंद मोहन ने कहा कि लालू प्रसाद से हम लड़े. हम वो लोग हैं जिससे हम लड़ते हैं तो ताल ठोककर लड़ते हैं. किसी से गले मिलते हैं तो हृदय उड़ेल देते हैं. लालू यादव से आपके सवाल पर लड़ा और उन्होंने तो माफी दे दी, लेकिन तुम माफ नहीं कर पाए. क्यों माफ नहीं किए, सवाल तो पूछूंगा. लेकिन इतिहास माफ नहीं करेगा. साथ नहीं देना है, मत दो.

आनंद मोहन ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी का शीर्ष नेता 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर जाए. उसे चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए. समारोह में फ्रेंड्स ऑफ आनंद के नेता सुभाष सिंह ने सोना का मुकुट पहनाकर आनंद मोहन का स्वागत किया. मालूम हो कि शिवहर लोकसभा क्षेत्र में पूर्वी चंपारण जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र मधुबन, चिरैया और ढाका है.

आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण

बता दें कि रास्ते में हो रहे स्वागत के कारण आनंद मोहन अपने निर्धारित समय से छह घंटा विलंब से मुख्य कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण के पताही पहुंचे. इसके पहले आनंद मोहन ने मोतिहारी के गांधी स्मृति स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थल पर फूल माला चढ़ाया. पताही के सिंघेश्वर हाई स्कूल के मैदान में फ्रेंड्स ऑफ आनंद ने विशाल समारोह का आयोजन किया.

निर्धारित समय से करीब छह घंटे विलंब से पहुंवहने के बावजूद समर्थक सैकड़ों की संख्या में उनका इंतजार करते रहे. समारोह में आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद, पुत्र शिवहर के राजद विधायक चेतन आनंद के अलावा राज्य सरकार के विधि मंत्री शमीम अहमद, एमएलसी महेश्वर सिंह, सुगौली के राजद विधायक शशि भूषण सिंह, पूर्व मंत्री दसई चौधरी, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Tags: Bihar News, Bihar politics, Champaran news, Motihari news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें