
अखिलेश सोनकर/ चित्रकूट. ऐसा लग रहा है कि धर्म नगरी चित्रकूट अधर्म का अड्डा बनता जा रहा है. चित्रकूट पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दूसरे प्रांत की दो युवतियों को गिरफ्तार कर उनके पास से आपत्तिजनक चीजें बरामद की है.
दरअसल मामला यूपी और एमपी से सटे होटल राम दरबार का है. जहां पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि होटल में बाहरी लड़कियों को लाकर यहां देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है. पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एमपी चित्रकूट थाने की पुलिस ने एक टीम गठित की. होटल में पुलिस ने पहले अपने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर होटल के अंदर भेजा और वहां तैनात मैनेजर और दलाल से लड़की की डिमांड की. जब दोनों में बात बन गई तो ग्राहक बने पुलिसकर्मी ने तुरंत अपनी टीम को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे होटल में सर्च अभियान चलाया.
जिसके बाद होटल के दो कमरों से पश्चिम बंगाल की रहने वाली 2 युवतियां बरामद हो गईं जिनके कमरे से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं. जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर 3 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच करना शुरू कर दिया है.
वहीं इस मामले में एमपी चित्रकूट के एसडीओपी आशीष जैन का कहना है कि राम दरबार होटल में लगातार पुलिस को देह व्यापार होने की सूचना मिल रही थी जिस पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल में छापा मारा. जहां से दो युवतियां बरामद की हैं होटल में मैनेजर भूपेंद्र परिहार और दलाल राजू पाल की मिलीभगत से लड़कियों को लाकर इस होटल में देह व्यापार का काम किया जा रहा था. इसमें होटल मालिक की भूमिका भी संदिग्ध पाई जा रही है जिस पर होटल मालिक सतीश जैन होटल मैनेजर भूपेंद्र परिहार और दलाल राजू पाल के खिलाफ देह व्यापार का गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.
इसके साथ ही युवतियों को देह व्यापार करने के आरोप में उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. होटल से दो युवतियों सहित होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है. दलाल राजू पाल भागने में सफल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है. मामले की जांच कर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 11:41 IST









