The Kerala Story के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन अस्पताल में भर्ती, इस वजह से अचानक बिगड़ी तबीयत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) इन दिनों अपनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. बैन, विवाद और विरोध के बाद भी सुदीप्तो सेन की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब ये वर्ल्डवाइड 300 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए तैयार है. इस बीच सुदीप्तो सेन को लेकर एक खबर आई है. डायरेक्टर को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुदीप्तो लगातार फिल्म के प्रचार में व्यस्त हैं और लगातार मिल रही धमकियों को लेकर तनाव में भी हैं. जिसके चलते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज्यादा तनाव के चलते बिगड़ी तबीयत के बाद सुदीप्तो सेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर लगातार उनकी देखरेख में जुटे हैं. पिछले दिनों फिल्म के डायरेक्टर और स्टार कास्ट को जान से मारने की धमक मिली थी. इसके बाद फिल्म में लीड रोल निभा रहीं अदा शर्मा के एक्सीडेंट की खबर आई और अब सुदीप्तो के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है.

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के लगातार प्रमोशन और मिल रही धमकियों के चलते सुदीप्तो लगातार तनाव में थे. फिल्म का प्रचार करते हुए उन्हें थकान महसूस होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बता दें, लगातार विरोध के बाद भी सुदीप्तो सेन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और फिल्म में अपने अभिनय के लिए स्टार कास्ट की भी खूब तारीफ हो रही है. अपनी फिल्म के प्रदर्शन को लेकर सुदीप्तो काफी खुश हैं.

बता दें, 5 मई को रिलीज हुई ‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी भी अहम रोल में हैं. फिल्म की कहानी केरल की चार महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें इस्लाम कुबूल करने और ISIS में शामिल होने के लिए मजबूर किया जाता है. फिल्म को जहां तारीफें मिल रही हैं तो वहीं आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है.

Tags: Bollywood, Bollywood news, Entertainment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें