यूं भी जा सकती है जान: छत पर कपड़े उतारने गई महिला, अचानक आए अंधड़ के झौंके से नीचे गिरी, मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

महिला बूंदी के नैनवा की रहने वाली थी
कोटा संभाग में मौसम ने मचा रखा है कहर
तूफान के कारण बिजली के दर्जनों पोल गिरे

कोटा. राजस्थान में बीते दो दिन से बिगड़े मौसम (Weather) ने कोहराम मचा रखा है. रुक-रुककर आ रहे तूफान के कारण बीते दो दिन में दो दर्जन से ज्यादा लोग अकाल मौत का शिकार हो गए हैं. हजारों पेड़, पौधे और बिजली के पोल तथा ट्रांसफार्मर गिर चुके हैं. करोड़ों का नुकसान हो चुका है. कोटा संभाग के बूंदी जिले में आए अंधड़ में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई. यह महिला छत पर कपड़े उतारने गई थी. लेकिन उसी दौरान अंधड़ आया और वह छह से गिर गई. इससे उसकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुई महिला का नाम गौरी शर्मा है. गौरी शर्मा बूंदी के नैनवां की रहने वाली थी. वह शुक्रवार को मौसम बिगड़ने के बाद छत पर कपड़े उतारने के लिए गई थी. इसी दौरान तेज हवा के झौंके के चलते उसका बैलेंस बिगड़ गया. इससे गौरी शर्मा छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे गंभीर हालत में कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया. वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

कई जगह पोल और पेड़ गिरने से रास्ते हुए अवरुद्ध
कोटा में शुक्रवार रात को भी आंधी तूफान आया. इसके कारण कोचिंग सिटी कोटा समेत ग्रामीण इलाकों में भी बिजली गुल हो गई. वह कई घंटों तक बहाल नहीं हो पाई. तूफान के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए. आंधी तूफान से मकानों की छतों पर लगे टीन शेड तक उड़ गए. अंधड़ से कोटा जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. कई जगह रास्तों में पोल और पेड़ गिर जाने के कारण वे अवरुद्ध हो गए.

आपके शहर से (कोटा)

लगातार दो दिन से बिगड़ा हुआ है मौसम का मिजाज
उल्लेखनीय है कि केवल कोटा जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में बीते दो दिनों से बिगड़े मौसम ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. राजधानी जयपुर में भी शुक्रवार को रात को मौसम का मिजाज फिर बिगड़ गया. वहीं शनिवार को सुबह-सुबह भी बादल छा गए और बूंदाबांदी शुरू हो गई. सीकर और झुंझुनूं समेत कई जिलों में बारिश का दौर फिर से चल पड़ा. नागौर जिले में भी बारिश ने कहर बरपा रखा है. अंधड़ और बारिश के कारण तापमान में खासी गिरावट आई है.

Tags: Bundi, Kota news, Rajasthan news, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें