
तुला साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला साबित होगा. विवाहित लोग गृहस्थ जीवन से खुश नजर नहीं आएंगे, इसलिए आप अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के साथ ही उनको वैल्यू देने का प्रयास करेंगे. यह सप्ताह आपको अपने दोस्तों की सच्चाई से रूबरू कराएगा. आपके कई दोस्त आपका साथ देते हुए नजर आएंगे. यहां से आपको उन पर भरोसा होगा. किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बनेगी. इनकम में बढ़ोतरी होगी. खर्चों पर ध्यान देते हुए आप इन्हें कम कर सकते हैं. अभी आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपको अचानक से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ा पदभार मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा.
इस दौरान अति आत्मविश्वास में न आएं और किसी पर भी अपना हुक्म चलाने से बचें. बिजनेस के लिए समय अनुकूल है. खूब प्रयास करें सफलता मिलेगी. विद्यार्थियों की बात करें उन्हें अपनी पढ़ाई को जारी रखना होगा. उसमें किसी भी तरह का ब्रेक न आने दें. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. खानपान में भी नियमितता बनाए रखने की जरूरत है. यात्रा के लिए सप्ताह ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए यात्रा करने से बचें.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे. आपके ससुराल से भी अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं. वहां किसी फंक्शन में भी जा सकते हैं. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा. आप अपने प्रिय के लिए काफी कुछ करेंगे और शॉपिंग भी करेंगे. परिवार के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपका ध्यान उनकी तरफ रहेगा. नौकरीपेशा लोग अपने काम में ध्यान तो लगाएंगे, लेकिन आपके विरोधी आपको परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. इस पर ध्यान देना भी जरूरी होगा.
अपने काम को बेहतर करने की कोशिश करें. बिजनेस में स्थिति ठीक ठाक रहेगी. बिजनेस इंवेस्टमेंट करने का विचार बनाएंगे. आर्थिक रूप से सप्ताह थोड़ा कमजोर रहेगा. खर्चे बहुत ज्यादा होंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी वे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी मेहनत करेंगे. उन्हें अपनी मेहनत का फल भी प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको तनाव से दूर रहने की जरूरत है. तनाव के कारण परेशानी हो सकती है. मेडिटेशन से फायदा हो सकता है. यात्रा के लिए सप्ताह का शुरुआती दिन अनुकूल है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 2023 मई
यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन में रोमांस और आकर्षण के कारण जीवनसाथी के प्रति काफी जिम्मेदारी का भाव रखेंगे. आप दोनों के बीच दूरियां कम होंगी, जिससे रिश्ता गहरा होगा. लव लाइफ के लिए समय कमजोर है. आपको अपने प्रिय की बातों को सुनना होगा, लेकिन यदि आपको पसंद न आए, तो लड़ने-झगड़ने की बजाय उनसे प्यार से बात करें. सप्ताह की शुरुआत में आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे. पड़ोसियों और रिश्तेदारों से अच्छे संबंध बनाने पर जोर रहेगा. नौकरीपेशा लोग ऑफिस में भी अपने सहकर्मियों का साथ देंगे और उनके साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करेंगे, ताकि नौकरी में स्थिति बेहतर रहे.
आपको इसका लाभ भी मिलेगा. परिवार से किसी व्यक्ति के विदेश जाने की सूचना मिल सकती है. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आपके प्रयास आपको आगे बढ़ाएंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो उन्हें अभी काफी मेहनत करनी पड़ेगी. इस मेहनत का आपको फायदा भी होगा, लेकिन पढ़ाई पर पूरी तरह फोकस करने की जरूरत होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. वैसे कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत और मध्य अच्छा रहेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 09:20 IST









