
दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है. पहले प्लेटफार्म की कमी के कारण कई टैलेंट छिपे रह जाते थे. लेकिन समय के साथ दुनिया में सोशल मीडिया ने अपना वर्चस्व बना लिया. इसके बाद तो देश-दुनिया के कोने-कोने से टैलेंट सामने आने लगे. पहले एक्टर्स,सिंगर्स आदि को लोगों के सामने आने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ता था. लेकिन अब ऐसा नहीं होता. अगर आपका टैलेंट रियल है, तो सोशल मीडिया पर लोग इसे हाथों-हाथ लेकर वायरल कर देते हैं.
जहां रियल टैलेंट को सोशल मीडिया पर सपोर्ट मिलता है, वहीं कई लोग अपना मजाक बनवाकर भी वायरल हो जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो खूब वायरल हो रह है. देखने में ये शख्स बेहद साधारण नजर आता है. लेकिन इसका टैलेंट असाधारण है. ये पुराने अखबार की कटिंग से अपने लिए ड्रेस बनाता है और फिर उसे पहनकर पोज देता है. जिस हिसाब से वो पोज देता है, उसने लोगों का ध्यान खींचा है.
मॉडल्स को कर दे फेल
ये शख्स पुराने अखबार की कटिंग से अपने लिए ड्रेस बनाता है. अखबारों को काटकर फेविकोल से चिपकाकर उससे ऐसी ड्रेस बनाता है कि आपको हंसी आ जाएगी. लेकिन ड्रेस के साथ ही वो इससे मैचिंग गहने भी बनाता है. जिसमें इयरिंग्स भी शामिल है. सबसे मजेदार बात तो ये है कि ना सिर्फ ये ड्रेस बनाता है, बल्कि उसे पहनकर अपना वीडियोशूट भी करता है. इस दौरान उसके पोज को देखकर बड़े-बड़े सुरमा भी शरमा जाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 07:16 IST









