
पॉपुलर फोन कंपनी रियलमी अपना नया फोन लाने के लिए तैयार है. कंपनी का नया फोन Narzo N53 भारक में 18 मई को पेश किया जाएगा. खास बात ये है कि लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने फोन के बारे में कुछ खास डिटेल शेयर कर दी है. मालूम हुआ है कि आने वाले फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, डिज़ाइन मिलेगा. रियलमी ने ऑफिशियल ट्वीट में फोन के कैमरा के बारे में बता दिया है. ट्वीट में लिखा है कि नार्ज़ो N53 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा मिलता है.
इसके साथ ही ट्वीट में Realme Narzo N53 के रियर फोकस्ड कैमरा मॉड्यूल और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा टेक्स्ट वाले ग्राफिक्स भी शामिल हैं.
इसका मतलब साफ है कि फोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि कंपनी ने अभी तक सेकेंडरी सेंसर के कैमरा फीचर की पुष्टि नहीं की है और अफवाहों के मुताबिक यह एक डेप्थ सेंसर हो सकता है.
Realme Narzo N53 में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी होने की उम्मीद की जा रही है. ये फोन फ्रंट कैमरे के लिए नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा. इसके अलावा, फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद की जा रही है.
फोन के बाकी फीचर्स की बात करें तो ये बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है.
बजट फोन को मिलेगी टक्कर!
फिलहाल इस बात पर ध्यान देना ज़रूरी है कि कंपनी ने अभी तक Narzo N53 स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत और सभी फीचर्स को कंफर्म नहीं किया है. कई रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि इसे बजट रेंज में पेश किया जाएगा, और अगर ऐसा होता है कि ये भारत में पहले से मौजूद बजट फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mobile Phone, Realme, Tech news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 07:10 IST









