शख्स ने बकरे के मुंह से छीन ली दारु, गुस्साए जानवर ने कर दिया अटैक, दौड़ा-दौड़ा कर किया हाल बेहाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. इसके सेवन से इंसान को कई तरह की बीमारियां हो सकती है. इस वजह से लोगों से एल्कोहल से दुरी बनाए रखने की अपील की जाती है. लेकिन इसके बाद भी लोग शराब के आदि हो जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक शराब प्रेमी बकरे का वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में जब बकरे को शराब पीने से रोका गया, तो उसने विकराल रुप धर लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. इसमें दो दोस्त घर के बाहर एक साथ बैठकर बीयर पार्टी कर रहे थे. दोनों के सामने कई बीयर कैन रखे थे. दोनों एन्जॉय कर रहे थे. लेकिन इनकी एन्जॉयमेंट के बीच में एक बकरा आ गया. बकरे ने जब देखा कि उसे शराब नहीं मिल रही है तो वो गुस्से में आ गया. उसने अपनी पूरी शक्ति लगाकर शख्स पर अटैक कर दिया. इतना ही नहीं, जब शख्स बचने के लिए भागा तो बकरे ने उसे दौड़ा भी दिया.

मुंह से छीन ली थी शराब
शराब प्रेमी इस बकरे को वीडियो की शुरुआत में उम्मीद थी कि उसे भी एक पेग मिल जाएगा. लेकिन शख्स ने उसके सामने ही बीयर की कैन खाली कर गिलास में भरा. लेकिन जब बकरे को देने की जगह वो बीयर खुद पीने लगा तो आ गया बकरे को गुस्सा. वो कुछ कदम पीछे की तरफ गया. उसके बाद तुरंत आगे बढ़कर अपनी सींग से कर दिया. शख्स अपने बचाव के लिए वहां से भाग खड़ा हुआ. लेकिन बकरा कहां मानने वाला था. उसने शख्स को दौड़ा ही दिया.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें