
अरविंद शर्मा/भिंड. चंबल में भिंड मेला अपने अंतिम दौर में चल रहा है. महिलाओं के बीच प्रसिद्ध इस मेले में दुकानें लेकरआए व्यापारी इस बार खासे नाराज दिखे. नाराजगी महिला समस्याओं को लेकर ही थी. इस बार मेले के बीच दुकानदारों को हड़ताल तक करनी पड़ी.
बता दें कि भिंड में 27 मार्च को व्यापार मेले का उद्घाटन किया गया था. नगर पालिका ने मेले की समाप्ति की तारीख 27 अप्रैल निर्धारित की थी, मगर बीच-बीच में हुई आंधी-बारिश के कारण दुकानदारों के व्यापार पर बुरा असर पड़ा. झूले भी बंद रहे. इसी को देखते हुए सभी दुकानदारों की मांग पर मेले को 15 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया. हालांकि व्यापारियों को इसके लिए हड़ताल तक करनी पड़ी थी.
मेले में पहुंचने वाले सैलानियों में महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा रहती है, उन्हीं से व्यापारियों का कारोबार बढ़ता है, लेकिन दूर-दूर से आनेवाली महिलाओं के लिए मेला स्थल पर शौचालय तक की व्यवस्था नहीं की गई. दुकानदार इस बात को लेकर भी नाराज रहे.
मेले के व्यापारी संघ के अध्यक्ष बलवीर सिंह भदोरिया ने news18 लोकल से कहा कि मेले में नगर पालिका ने इस बार हमारे और सैलानियों के लिए व्यवस्थाएं नहीं की. दुकानें जर्जर हालत में दी गईं, इसके अलावा यहां सैलानियों के लिए न कोई सुलभ कॉम्पलेक्स है, न कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. ऐसे में खरीदारी करने वाली महिलाओं के लिए भी यहां शौचालय के लिए परेशान होती है, इसके अलावा नगर पालिका द्वारा बनाई गई दुकानों का मेंटेनेंस तक नहीं किया गया जबकि हम व्यापारी सालों से यहां आते हैं. टूटी-फूटी दुकानों में हमें खतरा रहता है. वहीं पानी बरसने पर कीमती सामान खराब हो जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 11:00 IST









