UP Nikay Election Results 2023: अमेठी में जमानत भी नहीं बचा सका कांग्रेस प्रत्याशी, राहुल गांधी के साथ की थी पदयात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमेठी. अमेठी शहर की सरकार बन चुकी है और अमेठी में भी नतीजे सामने आ गए हैं. अमेठी में कभी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस नेता अरुण मिश्रा चुनाव परिणाम में अपनी जीत नहीं दर्ज कर सके. अमेठी में राहुल गांधी के करीबी रहे कांग्रेस नेता अरुण मिश्रा को नगर निकाय में प्रत्याशी बनाया गया था और अरुण मिश्रा को महज 500 कोटी मिले ऐसे में हुए अपनी हार से काफी मायूस है. हालांकि उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई है.

अमेठी जनपद के गौरीगंज नगर पालिका के रहने वाले अरुण मिश्रा विशुनदासपुर के रहने वाले हैं. वह 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे और विधानसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवार भी थे. लेकिन 2022 में उन्हें टिकट नहीं मिला. उसके बाद भी उन्होंने पार्टी से बगावत करने के बजाय कांग्रेस पार्टी में रहकर निवर्तमान प्रत्याशी को जिताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. लेकिन प्रत्याशी को जीत नहीं दिला सके.

कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे पर खेला था अपना दांव
इसी कारण कांग्रेस ने सामान्य सीट पर गौरीगंज नगर पालिका से अरुण मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया था और ब्राह्मण चेहरे पर अपना दांव खेला था. कांग्रेस नेता अरुण मिश्रा प्रत्याशी बनने के बाद जोर शोर से प्रचार कर रहे थे और दावा कर रहे थे कि उनकी जीत होगी. लेकिन जब नगर निकाय चुनाव के नतीजे आए तो कांग्रेस नेता को गौरीगंज नगर पालिका में महज 513 ही मिले और वह अपनी जमानत भी नहीं बचा सके.

मीडिया से बनाई दूरी
जब अरुण मिश्रा चुनाव नहीं जीत सके तो फोन से इस पूरे चुनाव पर बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली. उन्होंने कैमरे पर तो कुछ नहीं बोला लेकिन, आफ कैमरा उन्होंने कहा कि जनता बादशाह होती है और जनता जिसे चुनकर भेज देती है. वहीं बादशाह हो जाता है. जनता के आशीर्वाद से जितने लोगों ने हमें सहयोग दिया मैं उन सबका आभारी हूं और जो लोग मुझ पर भरोसा नहीं जाता पाए मैं उनसे भी मिलने की कोशिश करूंगा ज्यादा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 10:21 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें