
मो. इकराम/धनबाद. सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. धनबाद के आदर्श कुमार सिंह ने साइंस संकाय में पूरे स्टेट में टॉप किया है. डीपीएस धनबाद के छात्र आदर्श को12वीं की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं. वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षक को दे रहे हैं. परिणाम की घोषणा के बाद से रिश्तेदार व दोस्तों की ओर से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं. वह आगे चल कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है.
आदर्श ने बताया कि यह सफलता दो साल की कड़ी मेहनत का नतीजा है. क्लास 11में जब साइंस लेकर पढ़ाई शुरू की तो काफी कठिन लग रहा था. 12वीं में और मेहनत के साथ पढ़ाई की और आज उस मेहनत का फल सबों के सामने है.
डीपीएस की प्राचार्या सरिता सिन्हा ने आदर्श की इस कामयाबी पर खूब खुश दिखीं. उन्होंने कहा कि इन बच्चों में काफी ज्यादा पोटेन्शियल है. इन्हें बस सपोर्ट की जरूरत है. आगे ये और बेहतर करेंगे. आदर्श कुमार सिंह ने इंग्लिश में 97 मार्क्स, संस्कृत में 100, फिजिक्स में 97, केमिस्ट्री में 98 व मैथमेटिक्स में 100 मार्क्स पाकर झारखंड स्टेट टॉप किया है.
आदर्श के पिता ओम प्रकाश सिंह बीसीसीएल में डिप्टी मैनेटर हैं. उन्होंने ने कहा कि बच्चे की इस कामयाबी से काफी गर्व महसूस हो रहा है. आदर्श अपने करियर में और ऊंचा मुकाम हासिल करे यही ख्वाहिश है. वहीं, आदर्श की मां सीमा सिंह ने कहा कि आदर्श अपना अधिकांश समय पढ़ाई में ही देता है. आज स्टेट टॉपर बनकर उसने अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: 12th results, CBSE board results, Dhanbad news
FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 10:25 IST









