Bageshwar Dham Patna: पटना में बागेश्वर बाबा ने पूछा ‘का हाल बा’, धीरेंद्र शास्त्री को देखने उमड़ी लाखों की भीड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सच्चिदानन्द, पटना. बागेश्वर धाम का जुनून इतना की पूरा बिहार बाबामय हो गया है. शनिवार से तरेत पाली मठ में धीरेंद्र शास्त्री का हनुमंत कथा हो रहा है. देर रात से ही लोग बाबा के इंतजार में पंडाल में अपना स्थान लेने लगे थे. कथा का समय होते-होते भीड़ इतनी हो गई कि 3 लाख वर्गफीट में बना पंडाल भी छोटा पड़ गया. भीड़ को संभालते- संभालते आयोजकों और प्रशासन के पसीने छूट गए. हर कोई बाबा को एक नजर देखने के लिए व्याकुल था. कोई जय श्रीराम के नारे से तो वहीं कोई कविता के जरिए बाबा का स्वागत करने में लगा हुआ था. पहले दिन कथा में करीब 3 लाख लोगों के जुटे होने की संभावना जताई जा रही है.

बाबा ने पूछा, ‘का हाल बा’
खचाखच भरे पंडाल में सबकी निगाहें बाबा के इंतजार में आस लगाए बैठी थी. बाबा की दीवानगी के सामने गर्मी भी छोटी चीज प्रतीत हो रही थी. कोई कोलकाता से आया तो कोई नेपाल से, सबकी इच्छा बाबा को एक नजर देखने की थी. भक्तों की भीड़ के एक-एक शख्स ने बाबा के स्वागत के लिए पूरा एक गीत ही लिख दिया. तो वहीं बाबा से अर्जी लगाने की आस में पड़ोसी राज्यों से भी लोग पहुंचे हुए थे. लम्बे इंतजार के बाद जब बाबा आए तो लोगों से भोजपुरी अंदाज में पूछा, ‘का हाल बा हो’. इसके बाद लोगों की तरफ से जवाब सुनकर बाबा भी गदगद हो उठे. इसके आलावा बाबा ने बिहार के बारे में भी खूब तारीफें की.

हुआ सुंदरकांड का पाठ

हनुमंत कथा के पहले दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तरफ से सुंदरकांड का पाठ किया गया. इसके साथ ही बीच-बीच में हंसी मजाक करते हुए दिखाई दिए. आपको बता दिन की कल से 17 मई तक धीरेंद्र शास्त्री शाम के 4 बजे से 7 बजे तक तरेत पाली मठ में कथा सुनाएंगे. इस दौरान 15 मई की दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक दिव्य दरबार का आयोजन किया गया है. इस दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री भीड़ में बैठे लोगों में से किसी को भी उठा कर उसको अपने पास बुला कर उससे बात करेंगे.

पहले से इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन या दूसरी व्यवस्था नहीं है. अगर आप बाबा से मिलना चाहते हैं या पर्ची निकलवाना चाहते हैं, तो आपको दिव्य दरबार में शामिल होना पड़ेगा. उसके बाद बाबा की मर्जी और आपकी किस्मत. ऐसा आयोजकों का कहना है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 09:04 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें