UP Nikay Election Results: राम नगरी में लहराया भाजपा का परचम, जानिए वार्डों में किसके सिर सजा सेहरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट: सर्वेश श्रीवास्तव

अयोध्या. उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की मतगणना संपन्न हो गई. पूरे प्रदेश में चारों तरफ कमल ही कमल खिला. भाजपा पर जमकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद रहा, भाजपा का परचम एक बार फिर नगर निकाय चुनाव में लहराता दिखाई दिया. धर्म नगरी अयोध्या में 60 वार्ड पर हुए पार्षद के चुनाव में 27 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की तो वहीं 17 सीटों पर समाजवादी पार्टी और 10 सीटों पर निर्दलीय 3 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी और राम नगरी अयोध्या में पार्षद के लिए आम आदमी पार्टी ने भी खाता खोल दिया है. आज हम आपको बताएंगे उस वार्ड के बारे में जहां पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है.

हम बात कर रहे हैं रामकोट वार्ड की जहां पर करोड़ों राम भक्तों का सपना साकार हो रहा है, भगवान राम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है. उसी रामकोट वार्ड में भगवान राम की ऐसी कृपा रही कि भाजपा के प्रत्याशी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. भाजपा से पार्षद पद के प्रत्याशी श्रीमती चमेला देवी पत्नी घनश्याम पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदी को 234 वोट से जीत दर्ज की है. यानी जिस वार्ड में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है वहां भी कमल खिल गया.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

भगवान राम ने दिया आशीर्वाद
प्रत्याशी घनश्याम पहलवान ने बताया कि भगवान राम ने आशीर्वाद दिया है, जनता की सेवा करने के लिए. जनता के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहेंगे. इस ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का भी सहयोग मिला. उम्मीद इतनी नहीं थी लेकिन फिर भी ऐतिहासिक परिणाम आया. प्रभु श्री राम की कृपा सब पर बनी रहे यही प्रार्थना करते हैं.

अयोध्या में BJP के महंत गिरीश ने दर्ज की जीत
अयोध्या नगर निगम में भाजपा उम्मीवार गिरीश पति त्रिपाठी ने चुनाव में जीत दर्ज की. नगर निकाय चुनाव के तहत यहां पर 1.59 लाख वोट पड़े थे. इसमें से 75,456 वोट भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार महंत गिरीश के पक्ष में पड़े. दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी रही. सपा के उम्मीदवार आशीष पांडेय को 41,831 वोट मिले. इस प्रकार भाजपा उम्मीदवार ने 33,625 वोटों से जीत दर्ज की.

Tags: Ayodhya News, Ayodhya News Today, CM Yogi Aditya Nath, Nagar nikay chunav, Samajwadi party, UP BJP, UP Nagar Nikay Chunav, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें