CBSE 12th Result 2023: शिवांगी चौहान इंटर आर्ट्स में 96.2% लाकर बनी गुमला की टॉपर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत कुमार/गुमला. 12 मई को सीबीएसई ने 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. कला संकाय में नोट्रेडेम स्कूल गुमला की छात्रा शिवांगी चौहान ने 96.2% अंक लाकर जिला टॉपर बनी. वह मुरली बगीचा लीला मुरली एन्क्लेव में माता पिता के साथ रहती है. परिणाम जारी होने के बाद से घर, विद्यालय व मुहल्ले में खुशी का माहौल है.

शिवांगी की एलकेजी से कक्षा 8 तक की पढ़ाई सेंट जेवियर्स एकेडमी लातेहार से , 9वीं व 10 वीं कक्षा की पढ़ाई हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल डाल्टनगंज से हुई थी. 10 वीं में 92.2% अंक प्राप्त हुए थे. जबकि इंटर नोट्रेडेम स्कूल गुमला से पूरी की व जिला टॉपर रही.

शिवांगी चौहान ने न्यूज18 लोकल को बताया कि वह रोजाना 5 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थी. जीवन में प्रेशर नहीं लेना चाहिए. साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स में जो मन करे उस विषय की पढ़ाई करनी चाहिए. एनसीईआरटी बुक को आधार बनाकर पढ़ाई करें और अंडरलाइन करके पढ़ाई करें. शॉर्ट कट नोट्स से नहीं पढ़ें. वह कुछ समय के लिए लाभ दे सकती है. लेकिन सफल होने के लिए सिलेबस के अनुसार पुस्तक से पढ़ें.

माता-पिता से मिली पढ़ाई की प्रेरणा
शिवांगी ने बताया मेरे पिता शशि भूषण सिंह सिविल कोर्ट लातेहार में असिस्टेंट हैं और मां माधुरी सिंह प्रोजेक्ट हाई स्कूल,पालकोट में शिक्षिका हैं. माता पिता से पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिली. अपनी सफलता का श्रेय माता पिता स्कूल के प्रधानाध्यापिका व सभी शिक्षकों को देना चाहूंगा. जिसकी गाइडलाइन से सफलता मिली जिससे हर्ष का माहौल है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 14, 2023, 07:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें