IPL 2023 में आज RR की RCB से टक्कर, चेन्नई-कोलकाता भी भिड़ेंगे, जानें 4 टीमें कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 में रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे
चार टीमों के प्लेऑफ की तस्वीर हो जाएगी साफ

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में रविवार को डबल हेडर यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे. दिन के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जयपुर में होगी तो देर शाम कोलकाता नाइट राइडर्स चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी. एक दिन पहले पंजाब किंग्स से हारकर दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. लेकिन, आरसीबी, रॉयल्स, सीएसके और केकेआर अभी भी रेस में बनी हुई है और उनके लिए रविवार का मुकाबला अहम है. ऐसे में हम ये जानेंगे कि इन 4 टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

पहले बात पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर काबिज राजस्थान रॉयल्स की. रॉयल्स के 12 मैच में 12 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 0.633 है. राजस्थान को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे दोनों मैच जीतने पर ध्यान देना होगा. अगर रविवार को रॉयल्स आरसीबी से हार जाते हैं. तो टीम अधिकतम 14 अंकों के साथ लीग स्टेज खत्म करेगी. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कई और टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा.

राजस्थान को दोनों मैच जीतने होंगे
राजस्थान रॉयल्स अभी भी 14 अंकों के साथ बिना नेट रन रेट के सहारे भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है. वहीं, पांच अन्य टीमें भी 15 या उससे अधिक अंकों के साथ लीग स्टेज खत्म कर राजस्थान रॉयल्स के लिए दरवाजे बंद कर सकती है. राजस्थान का नेट रेन (0.633) गुजरात टाइटंस (0.761) के बाद सबसे अच्छा है. ऐसे में जब कई टीमों के एक बराबर अंक होंगे तो ये काम आएगा.

दूसरी तरफ, अगर राजस्थान रॉय़ल्स बैंगलोर और पंजाब दोनों को हरा देता है तो फिर उसका प्लेऑफ में क्वालिफाई करना करीब-करीब पक्का हो जाएगा. क्योंकि राजस्थान को अपने आखिरी 2 मैच ऐसी टीमों के खिलाफ खेलना है, जिन्हें 16 अंकों तक पहुंचने के लिए अपने आखिरी मैच हर हाल में जीतने हैं.

मुंबई-राजस्थान के बीच हो सकती है चौथे स्थान के लिए टक्कर
अगर गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स लीग स्टेज को 16 या उससे अधिक अंकों के साथ खत्म करते हैं. तो ये संभव है कि रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच चौथे स्थान के लिए लड़ाई हो. लेकिन उस स्थिति में रॉयल्स नेट रन रेट के आधार पर मुंबई इंडियंस को पछाड़ देगा. फिलहाल, मुंबई इंडियंस का नेट रन रेट (-0.117) है.

आरसीबी कैसे पहुंच सकती है प्लेऑफ में?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 11 मैच में 10 अंक हैं और उसका नेट रन रेट (-0.345) है. आरसीबी की भी स्थिति राजस्थान जैसी है. उसे 16 अंकों तक पहुंचने के अपने बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे. लेकिन, आऱसीबी के लिए परेशानी ये है कि उसे तीनों मैच लगातार जीतने होंगे. अगर बैंगलोर रविवार को राजस्थान से हार जाती है तो वे लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी.

भले ही वो फिर अपने अंतिम दो मुकाबले जीत जाए और 14 अंकों के साथ लीग स्टेज खत्म करें. ऐसा इसलिए है. क्योंकि तीन टीमें- गुजरात टाइटंस, सुपर किंग्स, और कम से कम सुपर जायंट्स या मुंबई इंडियंस में से एक- 14 से अधिक अंकों के साथ लीग स्टेज खत्म करेंगी और रॉयल्स का NRR यह सुनिश्चित करेगा कि वो बाकी टीमों से ऊपर रहे.

बैंगलोर के लिए तीनों मैच जीतना जरूरी
यहां तक कि अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने बाकी बचे तीनों मैच जीत भी लेती है, तो भी प्लेऑफ का पेंच नेट रन रेट पर फंस सकता है. क्योंकि 6 टीमें गुजरात टाइटंस, सीएसके, सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, आऱसीबी और पंजाब किंग्स 16 या उससे अधिक अंकों के साथ लीग स्टेज खत्म कर सकते हैं.

सीएसके को क्या करना होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैच में 15 अंक हैं और उसका नेट रन रेट 0.493 है. सीएसके को रविवार को केकेआर से भिड़ना है. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स से उसकी टक्कर होगी. अगर चेन्नई की टीम कोलकाता को हरा देती है तो प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा. लेकिन, इस जीत के बाद भी ये तय नहीं कि सीएसके टॉप-2 में रहेगी. क्योंकि गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स भी 17 या उससे अधिक अंकों तक पहुंच सकते हैं.

सीएसके अगर रविवार को KKR से हार भी जाती है तो भी चेन्नई सुपर किंग्स के पास दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच जीतकर 17 अंकों तक पहुंचने का मौका होगा. हालांकि, अगर सीएसके दोनों मैच गंवा देती है फिर उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भऱ रहना होगा. क्योंकि तब चार टीमें 16 या उससे अधिक अंकों के साथ लीग स्टेज खत्म कर सकती.

दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2023 में सफर खत्म, प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर, पंजाब की हार से लगा जोरदार झटका

KKR का प्लेऑफ का समीकरण कैसा?
कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैच में 10 अंक हैं और नेट रन रेट -0.357 है. कोलकाता की प्लेऑफ की राह मुश्किल है. अपने आखिरी दो मैच जीतकर कोलकाता अधिकतम 14 अंकों तक पहुंच सकती है. इसके बावजूद उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. उसके लिए अगर-मगर वाली स्थिति सबसे ज्यादा है.

प्रभसिमरन सिंह के कमाल और हरप्रीत बरार के धमाल से पंजाब प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, दिल्ली बाहर

केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे अच्छी स्थिति ये है कि गुजरात टाइटंस अपने आखिरी दोनों मैच जीत ले, आरसीबी रविवार को राजस्थान रॉयल्स को तो हरा दे, मगर उसके बाद आखिरी दो मैच हार जाए, सुपर जायंट्स और रॉयल्स भी आखिरी दोनों मैच गंवा दे और आखिर में पंजाब किंग्स भी दिल्ली कैपिटल्स से बुधवार को होने वाले मैच में हार जाए. तब टाइटंस, सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच जाएंगी और चौथे स्थान के लिए पंजाब किंग्स और केकेआर की 14 अंकों के साथ टक्कर होगी.

Tags: IPL 2023, IPL Playoff, Ipl points table, KKR vs CSK, RR vs RCB

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें