‘एक फ्रेम-दो सौतनें’! यश कुमार की Ex और Present वाइफ की बॉन्डिंग देख चकरा जाएगा सिर, निधि-अंजना का VIDEO VIRAL

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः आमतौर पर दो सौतनों के बीच बिलकुल नहीं बनती, जो एक-दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करतीं. लेकिन, भोजपुरी इंडस्ट्री में दो ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो रिश्ते में सौतन लगती हैं, लेकिन इनके बीच ऐसी बॉन्डिंग है जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. भोजपुरी जगत (Bhojpuri Industry) की इन दो सौतनों के बीच बहनों जैसी बॉन्डिंग है. ऐसा इनके फैंस का कहना है, क्योंकि दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. वीडियो है अंजना सिंह (Anjana Singh) और निधि झा (Nidhi Jha) का.

भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने अंजना सिंह से तलाक के बाद निधि झा (Nidhi Jha) से दूसरी शादी रचाई है. यश से निधि की शादी के बाद अंजना के साथ उनकी तकरार की खूब चर्चा सुनने को मिली थी. लेकिन, क्या आप जानते हैं निधि झा और अंजना सिंह यूं पहले एक साथ कई दफा काम कर चुकी हैं और इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती थी.

वहीं अंजना सिंह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं. अंजना सिंह का अपना यूट्यूब चैनल भी है, जहां पर वह अपनी डेली लाइफ से जुड़े अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. ऐसे ही अंजना बीते साल अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया था जिसमें वह एक्ट्रेस निधि झा के साथ नजर आई थीं. दोनों अपना पूरा दिन साथ बिताती नजर आईं.

” isDesktop=”true” id=”6184095″ >

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई बार निधि और अंजना की लड़ाई की खबरें चर्च में रहती हैं. लेकिन, इस वीडियो को देखकर कुछ और ही लगता है. ये वीडियो इनके फैंस को इनके बीच का रिश्ता समझाने के लिए काफी है. जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और एक्स वाइफ सुजैन खान के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है, वैसे ही अंजना और निधि में भी काफी पटती है. दोनों एक-दूसरे को काफी पसंद करती हैं. अंजना ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- ‘सौतन बनी सहेली, जब हम मिले हद ही हो गई.’ अंजना के इस वीडियो को यूट्यूब पर 13000 से भी ज्यादा लाइक्स मिले थे.

Tags: Anjana Singh, Bhojpuri, Nidhi jha, Yash kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें