Amritsar Golden Temple Blast: अमृतसर ब्लास्ट के आरोपियों की सामने आई तस्वीर, घटना को अंजाम देने के बाद सराय में सो गए थे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

प‍िछले 5 द‍िनों में गुरु नगरी अमृतसर में हुए 3 धमाके
एजीपीसी के सेवादार कर रहे थे संद‍िग्‍ध लोगों की न‍िगरानी
नवव‍िवाह‍ित जोड़े समेत 5 लोगों की तस्‍वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई थीं

एस. सिंह

चंडीगढ़. गुरु नगरी अमृतसर में पिछले 5 दिनों में 3 धमाकों की घटनाओं ने पंजाब को ह‍िलाकर रख द‍िया है. इन घटनाओं के बाद अब पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन सभी की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे (CCTV) में कैद हो गई थीं. इन आरोपियों को सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के सेवादारों ने ही पुलिस के हवाले किया है. बताया जा रहा है कि सेवादार आरोपियों की निगरानी कर रहे थे. आरोपी विस्फोट की घटना को अंजाम देने के बाद सराय में आकर सो गए थे. जिसके बाद शक होने पर सेवादारों ने आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी थी.

पढ़ें- अमृतसर में धमाकों के बाद डर का माहौल, 50 फीसदी होटलों की बुकिंग कैंसिल, SGPC बोली- खुद टास्क फोर्स बनाएंगे

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि एसजीपीसी की टीम ने विस्फोट की त्वरित जांच की और आरोपियों को पकड़ा है. धामी ने विस्फोट के कुछ घंटों के भीतर सीसीटीवी की मदद से आरोपियों का पता लगाने में एसजीपीसी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरों पर घटना देखी. उन्होंने मौके का दौरा किया और देखा कि एक व्यक्ति शौचालय में प्रवेश कर रहा है और बाहर जा रहा है. फिर उन्होंने उस आदमी को ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और उसे पकड़ लिया.

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी ने स्वर्ण मंदिर के पास एक सराय की दूसरी मंजिल पर वॉशरूम की खिड़की से बम फेंका. फिर वह वापस कमरा नंबर 225 में आया और उसके बाहर सो गया. उन्होंने कहा कि रात के समय तीर्थ यात्री सराय के बरामदे और खुले इलाकों में सोते हैं. आरोपी उस कमरे के बाहर सोए थे जहां कथित तौर पर अपराध में शामिल एक नवविवाहित जोड़ा भी सो रहा था. आरोपी को सुबह 4 बजे गिरफ्तार कर लिया गया. स्वर्ण मंदिर के पास होने वाला यह तीसरा कम तीव्रता वाला विस्फोट था. पहला 6 मई को हेरिटेज स्ट्रीट पर और दूसरा विस्फोट 8 मई को हुआ था.

गौरतलब है कि आरोपी सराय के कमरा नंबर 225 में ठहरे हुए थे. पुलिस ने इनके पास से 2 बैग बरामद किए हैं. कुछ फटे हुए कागज भी मौके से बरामद हुए हैं. तीसरा धमाका बीती रात करीब 12 बजकर 12 मिनट पर हुआ था. धमाके की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी.

पुलिस को घटनास्थल का पता लगाने में करीब आधा घंटा लग गया था. पुलिस ने विस्फोट की घटना में गिरफ्तार पांचों आरोपियों के पास से बैग बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में गुरु राम दास सराय का एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है. एक संदिग्ध ने सराय के बाथरूम से गलियारे की ओर विस्फोटक फेंका था.

Tags: Amritsar Blast, Amritsar news, Punjab news, Punjab Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें