शादी से लौट रहे 3 दोस्तों की बाइक सड़क किनारे बिना मुंडेर के कुंए में गिरी, 1 की मौत, 2 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आशीष कुमार शर्मा/दौसा. राजस्थान के दौसा जिले के मटलाना गांव में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. जब शादी समारोह में शामिल होकर तीन दोस्त अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान तीनों दोस्त बाइक सहित कुएं में गिर गये, इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका उपचार जारी है.

जैसे ही रात को झांपदा थाना पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तीनों युवकों को बाहर निकाला जिन्हें लालसोट लाया गया. जहां चिकित्सकों ने दिलकुश नामक युवक को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक अन्य युवक को दौसा रेफर कर दिया. इस घटना में शिकार हुए तीसरे युवक का लालसोट अस्पताल में उपचार जारी है. फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर दिया है. लेकिन सड़क के किनारे बिना मुंडेर के कुएं के कारण यह हादसा हुआ है और ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में ग्राम पंचायत और सार्वजनिक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करा दिया उसके बावजूद भी ना तो इस कुँए को बंद किया गया और ना ही इस कुएं पर मुंडेर लगाकर जाल लगाया गया और इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है.

ग्रामीणों ने कहा कि आज फिर से जिला कलेक्टर को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा ताकि इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति नहीं हो. झांपदा थाने के ड्यूटी ऑफिसर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक दिलकुश के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है वहीं दो अन्य युवकों का उपचार चल रहा है साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 12:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें