गर्मियों में रखना है टंकी को ठंडा, फॉलो करें 5 आसान टिप्स, पानी रहेगा बिल्कुल चिल्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Water Tank Cooling Tips in Summer: गर्मी के मौसम में ठंडे पानी का इस्तेमाल काफी आम होता है. हालांकि, गर्मी के दौरान धूप और तपिश के कारण टंकी (Water tank) का पानी काफी गर्म हो जाता है. ऐसे में आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों की मदद लेकर वॉटर टैंक के पानी को बिल्कुल चिल्ड और कूल बना सकते हैं. दरअसल, कई घरों की टंकी अमूमन खुली छत पर रखी रहती है, जिससे टंकी पर न सिर्फ सूरज की सीधी रोशनी पड़ती है, बल्कि उमस और लू के चलते भी टंकी गर्म भी हो जाती है. यहां बताए गए टंकी के कुछ कूलिंग टिप्स को फॉलो करके देखें.

01

लाइट पेंट की मदद लें: वॉटर टैंक को ठंडा रखने के लिए आप इस पर लाइट कलर का पेंट अप्लाई कर सकते हैं. दरअसल, गाढ़ा रंग गर्मी को तेजी से एब्जॉर्ब करता है, जिससे टंकी जल्दी गर्म हो जाती है. ऐसे में आप टंकी पर हल्के रंग का पेंट लगा सकते हैं. इससे धूप टंकी पर बेअसर साबित होगी और टंकी का पानी लम्बे समय तक ठंडा बना रहेगा. (Image-Canva)

02

कवर का इस्तेमाल करें: टंकी के साथ-साथ पाइप के कारण भी पानी गर्म हो जाता है. ऐसे में पाइप को धूप से बचाने के लिए आप पेपर या कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, मार्केट में भी ओवर हीट को रोकने वाले कवर आसानी से मिल जाते हैं. ऐसे में पाइप पर कवर लगाकर आप वॉटर टैंक के पानी को ठंडा रख सकते हैं. (Image-Canva)

03

वॉटर टैंक की लोकेशन बदलें: गर्मियों में छत पर टंकी रखने के कारण इसका पानी गर्म हो जाता है. ऐसे में आप वॉटर टैंक की लोकेशन को शिफ्ट कर सकते हैं. इसके लिए किसी छाया वाली जगह का चुनाव करें, जिससे टंकी पर धूप नहीं पड़ेगी और पानी का तापमान लम्बे समय तक कम रहेगा. (Image-Canva)

04

शेड वाली जगह का करें चुनाव: गर्मियों में पानी की टंकी पर लगातार धूप पड़ने की वजह से इसका पानी बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है. ऐसे में टंकी के ऊपर शेड का इंतजाम कर दें. इससे टंकी गर्म नहीं होगी और पानी नॉर्मल बना रहेगा. (Image-Canva)

05

टंकी में बर्फ डालें: अगर आपके घर में कोई फंग्शन है या ज्यादा मेहमान आए हैं तो गर्मियों में टंकी का पानी ठंडा करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करना सबसे आसान नुस्खा होता है. इसके लिए मार्केट से बर्फ की सिल्ली ले आएं. वहीं काम करने से पहले इस बर्फ को वॉटर टैंक में डाल दें. इससे वॉटर टैंक का पानी मिनटों में चिल्ड और कूल हो जाएगा. साथ ही इससे टंकी पर धूप का असर भी नहीं पड़ेगा. (Image-Canva)(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें