Viral Video: चलता-फिरता कंकाल था कुत्ता, मौत से होने वाला था सामना! महिला ने बेजुबान को दी नई जिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंसान अगर किसी बेजुबान जीव के काम ना आए तो उसकी इंसानियत व्यर्थ है. भगवान ने हमें हाथ-पैर दिए, दिमाग दिया जिससे हमने अपने लिए बेहतर जिंदगी का निर्माण किया और इंसानियत को आगे तक लेकर गए पर जब हम इतने विकसित होने के बाद भी अगर जानवरों को उनकी लाचारी पर अकेला छोड़ दें तो हमें इंसान कहलाने का कोई हक नहीं है. इस बात को गंभीरता से लेते हुए कुछ लोगों ने मौत की कगार पर पहुंचे कुत्ते की जान बचाकर उसे नई जिंदगी दी. इस कुत्ते (Sick dog transformation video) की सेवा करने में सबसे बड़ा हाथ एक महिला का है.

यूट्यूब चैनल ‘We Love Animals’ पर जानवरों से जुड़े दिल को छू जाने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. करीब 1 साल पहले इस अकाउंट पर ऐसा ही एक वीडियो (skeleton dog turns into beautiful husky) शेयर किया गया था जिसमें एक हस्की कुत्ते के ट्रांसफॉर्मेशन की कहानी बताई गई है. इस कुत्ते का नाम रायकर था जो हस्की प्रजाति का कुत्ता था पर उसकी हालत बहुत बुरी थी. वो इतना दुबला और बीमार हो गया था कि उसे देखकर किसी को भी यही लगता जैसे वो चलता-फिरता कंकाल हो!
” isDesktop=”true” id=”6152389″ >
बच गई कुत्ते की जान
कुत्ता बूढ़ा था, इसलिए उसके मालिक ने उसे जानवरों के डॉक्टर के पास सरेंडर कर दिया और अनुरोध किया कि वो उसे युथनाइज कर दे (जानवर को आसान मौत देना). एनिमल रेस्क्यू संस्था फ्रेंड्स ऑफ फे को संपर्क किया गया जिन्होंने तय किया कि जानवर को दूसरी जिंदगी मिले. जानवर को एक पालनगृह में लाया गया जहां हिलरी नाम की महिला ने एक मां की तरह उसकी खूब देखभाल की. वीडियो की शुरुआत में बताया गया है कि कुत्ता मौत की कगार पर था. उसे भयंकर स्किन इंफेक्शन था, बीमार था, और काफी किलनियां थीं. उसके सारे बाल झड़े हुए थे, सिर्फ चमड़ी दिख रही थी.

6 हफ्तों में पहचान पाना हुआ मुश्किल
पर जैसे-जैसे उसकी तबीयत में सुधार हुआ और उसका इलाज किया गया, वैसे-वैसे कुत्ते की सेहत में भी सुधार आया और वो स्वस्थ होने लगा. उसका ट्रांसफॉर्मेशन काफी अनोखा है. उसके बाल उगने लगे और वो उछल-कूद करने लगा. सिर्फ 6 हफ्तों में उसकी सेहत में चमत्कारी ढंग से सुधार आया. कुछ महीनों बाद, उसे पहचान पाना भी मुश्किल था. अब रायकर को एक नया परिवार मिल चुका है और वो उनके साथ खुश है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें