
हाइलाइट्स
गुरुवार के दिन भगवान को पीले फूल चढ़ाने चाहिए.
व्रत करने वाले लोगों को सही विधि से पूजा करनी चाहिए.
आज का पंचांग, 11 मई 2023: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है. हिंदू धर्म में यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. गुरुवार के दिन अगर व्रत रखकर सही विधि से पूजा अर्चना की जाए, तो जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं. जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु दोष हो, तो उसे इस व्रत से बेहद लाभ मिल सकता है. इस व्रत से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत हो जाती है और सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. गुरुवार का व्रत रखने वाले लोगों को ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप रोज करना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ जाएगी. खास बात यह है कि यह व्रत आप आसानी से रख सकते हैं और पूजा विधि भी बेहद आसान है.
गुरुवार का व्रत रखने के लिए सुबह जल्दी उठें. इसके बाद अपने नित कर्मों से निवृत होकर नहा लें. अगर संभव हो, तो आप मंदिर जा सकते हैं. अगर मंदिर न जा सकें, तो घर पर ही एक चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति रखें और उसे पूजा के लिए तैयार कर लें. भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल व फल अर्पित करें. इसके बाद भगवान को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं. साथ ही हल्दी, चना दाल, गुड़ अर्पित करें. पूजा के वक्त धूप, दीप जलाएं और व्रत कथा पढ़ें. इसके बाद मंत्रों का जाप करें. आखिर में आरती करें और तांबे के लोटे में जल में हल्दी मिलाकर विष्णु भगवान या केले के पेड़ की जड़ में अर्पित कर दें. इससे भगवान विष्णु की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी और आपकी जिंदगी में खुशहाली आ जाएगी.
11 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – षष्ठी
आज का करण – वणिज
आज का नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा
आज का योग – शुभ
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – गुरुवार
आज का दिशाशूल – दक्षिण
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:33:11 AM
सूर्यास्त – 19:02:07 PM
चन्द्रोदय – 24:52:59
चन्द्रास्त – 10:26:59
चन्द्र राशि– मकर
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शोभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:28:56
मास अमांत – वैशाख
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:41 से 12:44:37 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 10:02:50 से 10:56:45 तक
कुलिक– 10:02:50 से 10:56:45 तक
कंटक– 15:26:24 से 16:20:20 तक
राहु काल– 13:58:46 से 15:39:53 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 17:14:16 से 18:08:12 तक
यमघण्ट– 06:27:06 से 07:21:02 तक
यमगण्ड– 05:33:11 से 07:14:18 तक
गुलिक काल– 08:55:25 से 10:36:32 तक
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Dharma Culture, Religion
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 06:00 IST








