पूजा बेदी ने एड फिल्म से बटोरी थी लाइमलाइट, 53 की उम्र में भी हैं बेहद फिट, फिल्मों से दूर जी रहीं ऐसी जिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली.  साल 1992 में आई आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ (Jo Jeeta Wahi Sikandar) तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म में आमिर खान की गर्लफ्रेंड का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस को भी आप कहां ही भूले होंगे. इस फिल्म में पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने एक्टर की गर्लफ्रेंड का किरदार अदा किया था. इस फिल्म से पूजा बेदी को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. यहां तक कि बहुत लोगों को आज भी लगता है कि ‘जो जीता वही सिकंदर’ ही एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है, तो बता दें कि ऐसा नहीं है.  

पूजा बेदी ने 1991 में फिल्म ‘विषकन्या’ से डेब्यू किया था. ‘जो जीता वही सिकंदर’ उनकी दूसरी फिल्म थी.  इस एक्ट्रेस की गिनती 90 के दशक की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेज में होती है. आज 11 मई को पूजा बेदी अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं.  तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं.

मॉडलिंग में हासिल की सफलता-
‘जो जीता वही सिकंदर’ से पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद पूजा बेदी ने ‘लूटेरा’, ‘आतंक ही आतंक’ जैसी फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें फिल्मों की दुनिया में अपने पिता कबीर बेदी जैसी सफलता नहीं मिल पाई. इस एक्ट्रेस को आज भी बतौर सुपरमॉडल ही याद किया जाता है. मॉडलिंग में सफल करियर बना चुकी इस एक्ट्रेस ने एड फिल्म्स से भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

आदित्य पंचोली को किया डेट-
कबीर बेदी की लाडली का विवादों से भी काफी गहरा नाता रहा है. कभी वह अपने विवादित विज्ञापन को लेकर चर्चा में रहीं, तो कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर. पूजा बेदी और आदित्य पंचोली का रिलेशनशिप बी- टाउन में एक लंबे वक्त तक चर्चा का विषय बना हुआ था. दरअसल, जब आदित्य पंचोली और पूजा बेदी लिव इन में रह रहे थे, उस वक्त एक्टर पहले से ही शादीशुदा थे.

Tags: Alaya F, Kabir Bedi, Pooja Bedi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें