प्रयागराज में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने संभाली कमान 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज : संगम नगरी प्रयागराज में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में बीजेपी के दिग्गज नेताओं, मंत्रियों और विधायकों का जमावड़ा देखने को मिला।

पदयात्रा की शुरुआत धरना स्थल से हुई, जो शहीद वाल तक पहुंची। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल समेत कई विधायक शामिल हुए

इसके अलावा बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भी पदयात्रा में हिस्सा लिया। हाथों में पार्टी के झंडे और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के जरिए पार्टी का राजनीतिक संदेश जनता तक पहुंचाने की कोशिश की।

इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष की राजनीति को लेकर तीखे तेवर दिखाए और बीजेपी के लोकतंत्र बचाने तथा अराजकता के खिलाफ संघर्ष के संकल्प को दोहराया।

पदयात्रा के जरिए बीजेपी ने प्रयागराज में अपनी राजनीतिक ताकत और संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक की भागीदारी देखने को मिली।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें