समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 73 शिकायतों में सिर्फ 5 का मौके पर निस्तारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी– सिराथू तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। समाधान दिवस में कुल 73 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह एवं उपजिलाधिकारी योगेश कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके साथ तहसीलदार सिद्धांत कुमार, नायब तहसीलदार विनय कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सिराथू अभिषेक सिंह, खंड विकास अधिकारी कड़ा दिनेश चंद्र तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान हो तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, विकास कार्यों और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं को शीघ्र राहत दिलाई जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें