अवैध प्लाटिंग पर पीडीए का बड़ा एक्शन, भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की कई साइटों पर चला बुलडोजर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज — अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) का अभियान लगातार जारी है। सोमवार सुबह से पीडीए की प्रवर्तन टीम ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कई गांवों में बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की।

पीडीए की कार्रवाई के तहत भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की असरावल खुर्द स्थित करीब 20 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही रावतपुर में लगभग 8 बीघे में विकसित की गई अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक कटहुला गौसपुर में मौजूद अनुज सिंह की अन्य अवैध प्लाटिंग पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान असरावल खुर्द में मधुकर मिश्रा की करीब 10 बीघे और शिवांग श्रीवास्तव की लगभग 8 बीघे में की गई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया गया। यह पूरी कार्रवाई जोनल अधिकारी सूरज पटेल के नेतृत्व में तीन जेसीबी मशीनों की मदद से की गई।

पीडीए अधिकारियों के अनुसार बिना लेआउट स्वीकृत कराए विकसित की गई प्लाटिंग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि हाल ही में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने अनुज सिंह के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में आठ मुकदमे दर्ज कराए हैं, जबकि मेला प्राधिकरण की ओर से भी एक एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत अवैध प्लाटिंग के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें