नगर पंचायत सिराथू में बोर्ड बैठक में सड़क, नाली, पेयजल और प्रतिमाओं समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

*कौशाम्बी– नगर पंचायत सिराथू में सोमवार को बोर्ड की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत के सभासदों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में नगर के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी प्रस्तावों पर बोर्ड की सहमति से मुहर लगाई गई।बैठक में नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, नई सड़कों और नालियों के निर्माण तथा जलभराव की समस्या से स्थायी राहत दिलाने के लिए व्यापक योजना तैयार करने पर जोर दिया गया। जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया।बोर्ड बैठक में सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से मंझनपुर रोड पर परशुराम की प्रतिमा तथा वार्ड नंबर-5 में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया,

जिस पर सदस्यों ने सकारात्मक सहमति जताई।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए धाता रोड, सैनी रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले स्थाई वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि अवैध पार्किंग के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैठक में नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, जनसुविधाओं के विस्तार और लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार उर्फ भोला यादव ने कहा कि बोर्ड द्वारा लिए गए सभी निर्णय नगरवासियों के हितों को ध्यान में रखकर किए गए हैं और प्रत्येक प्रस्ताव को समयबद्ध तरीके से अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद सपना देवी, चिन्ता देवी, अनीता देवी, रत्नेश सोनकर, ज्ञान सिंह, अंकित मिश्रा, शिमला देवी, अखिलेश कुमार , समी मोहम्मद ,वीरेंद्र कुमार, मिथिलेश केसरवानी, नामित सभासद आलोक सिंह, प्रमोद उपाध्याय, सुषमा केसरवानी एवं लेखा लिपिक दीप कमल, बब्लू यादव , ओम प्रकाश सहित नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें