उप जिलाधिकारी ने ग्राम महंगूपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,मंझनपुर आकाश सिंह ने आज ग्राम महंगूपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।
कैम्प में शिकायतकर्ता बृजभान सिंह की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 23, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हित किया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता पिन्टू की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 54, खलिहान की पैमाइश कर चिन्हित किया।
उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें