कौशाम्बी—
कौशाम्बी में सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात सामने आई है। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी गणेश प्रसाद को भड़ेसर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया।

बदमाश बैग में रखी ज्वेलरी, नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की है।
Author: Up Head Line
Views: 278








