टेडीमोड में खोला गया समर्थ किसान पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय, लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को सिराथू तहसील के कड़ा ब्लॉक अंतर्गत टेडीमोड (दारानगर) में नारियल, धूप दीप से पूजन कर और लड्डू बांटकर पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पार्टी नेता अजय सोनी ने किया। इस अवसर पर समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद… जिंदाबाद…. के लोगों ने नारे लगाए। साथ ही इस अवसर पर तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली और समर्थ किसान पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में पूरे जिले भर में सेक्टर स्तर पर कार्यालय खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में टेडीमोड़ में भी आज पार्टी का क्षेत्रीय कार्यालय खोला गया है। आगे कहा कि प्रत्येक माह की 15 तारीख को सकिपा की ग्राम मासिक बैठक इन्ही कार्यालयों में आयोजित होगी। इस अवसर पर अजय सोनी ने सभी लोगों को समर्थ किसान पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया जिसपर कई लोगों ने समर्थ किसान पार्टी की मौके पर ही सदस्यता ग्रहण की। कार्यालय प्रभारी श्रीकृष्ण मौर्य को बनाया गया। इस अवसर पर राजेश कुशवाहा, महेश साहू, राजेश यादव, डॉ अशोक कुमार, मनोज मौर्य, दिनेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें