सपा की बागी विधायक पूजा पाल बीजेपी की बनी प्रदेश उपाध्यक्ष

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज — समाजवादी पार्टी से बगावत कर बीजेपी का दामन थामने वाली विधायक पूजा पाल को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पूजा पाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

बीजेपी की नई प्रदेश टीम में जगह मिलने के बाद पूजा पाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि संगठन जहां और जिस भूमिका में काम करने का निर्देश देगा वह पूरी ताकत के साथ उसे निभाएंगी।

पूजा पाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता डबल इंजन सरकार के कामकाज से संतुष्ट है और माफिया व अपराधियों के खिलाफ हुई कार्रवाई ने जनता का विश्वास मजबूत किया है। इसी भरोसे के दम पर बीजेपी 2027 में भी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

पूजा पाल, (विधायक) प्रदेश उपाध्यक्ष, बीजेपी

योगी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चाओं पर भी पूजा पाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में शामिल किए जाने को लेकर कभी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई थी और यह केवल मीडिया में चल रही अटकलें थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह बीजेपी की विचारधारा, नीतियों और विकास के एजेंडे से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब बीजेपी संगठन में पूजा पाल की भूमिका और सक्रिय होने जा रही है। ऐसे में 2027 के चुनावी अभियान में भी उन्हें पार्टी की ओर से अहम जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यही कारण हैं कि बीजेपी संगठन में पूजा पाल की बड़ी एंट्री मानी जा रही हैं।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें