कौशाम्बी— जिले के मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कुर्रो गांव निवासी अभय श्रीवास्तव ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अभय के बिहार PCS में चयन होने की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
अभय की इस उपलब्धि पर गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभय ने बताया कि इस सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि कई चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर लगातार फोकस बनाए रखा।
आज यूपी हेडलाइन के एडिटर इन चीफ मोहम्मद यासीन ने अभय श्रीवास्तव से विशेष बातचीत की। बातचीत के दौरान अभय ने बताया कि लंबे समय से की जा रही तैयारी और कड़ी मेहनत का परिणाम आज उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनके लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन उनका लक्ष्य अभी और बड़ा है तथा वे आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखेंगे।

अभय की सफलता से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। युवाओं के लिए अभय की यह उपलब्धि प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो यह संदेश देती है कि लगन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
रिपोर्ट: मोहम्मद यासीन, यूपी हेडलाइन








