कौशाम्बी– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज पुलिस कार्यालय परिसर में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, राजेश कुमार के नेतृत्व में समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर बापू को याद किया। इस दौरान उपस्थित कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी को पूरी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
Author: Up Head Line
Views: 83








